मुख्यमंत्री ने 3 हजार 274 निवेशकों को लौटाई चिटफंड कंपनियों से वसूले गए 2.56 करोड़ की राशि

मुख्यमंत्री ने 3 हजार 274 निवेशकों को लौटाई चिटफंड कंपनियों से वसूले गए 2.56 करोड़ की राशि

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 3 हजार 274 निवेशकों को 2 करोड़ 56 लाख रुपए की राशि लौटाई। वर्चुअल कार्यक्रम मुख्यमंत्री ने दुर्ग जिले के चिटफंड कंपनी के निवेशकों को राशि लौटाई है। ज्ञात हो कि प्रदेश में अब तक निवेशकों को लगभग 40 करोड़ रुपए की राशि लौटाई गयी। चिटफंड कंपनियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ में कठोर कार्रवाई की जा रही है। दुर्ग जिले में अब तक चिटफंड कंपनियों के 126 डायरेक्टर और 8 पदाधिकारियों की गिरफ्तारी हुई है। ठगी करने वाली चिटफंड कंपनियों की सम्पत्तियों को कुर्क कर निवेशकों को राशि वापस की जा रही है।