रोटरी क्लब ऑफ रायपुर के 71 वर्ष के गौरवशाली इतिहास का उत्सव "
दिनांक 24 .9 .26 को रोटरी क्लब ऑफ रायपुर के 71 वां स्थापना दिवस के कार्यक्रम का आयोजन जलविहार कॉलोनी स्थित क्लब कार्यालय में किया गया। ज्ञातव्य है कि रोटरी क्लब ऑफ रायपुर डिस्ट्रिक्ट 3261 का दूसरा सबसे पुराना और शहर का सबसे पुराना रोटरी क्लब है जिसके गौरवशाली इतिहास की गाथा से सभी अवगत हैं।इस कार्यक्रम के आयोजन के बारे में चर्चा करते हुए क्लब की अध्यक्ष रो. डॉ प्रीता लाल ने बताया कि हम प्रतिवर्ष आज के इस गौरवशाली दिवस पर भव्य कार्यक्रम आयोजित करते हैं जिसमें रोटरी के संस्थापक पॉल हैरिस को श्रद्धांजलि अर्पण,क्लब की उपलब्धियां, आपसी स्नेह और भाईचारा सुदृढ़ करने के प्रयास के साथ वरिष्ठ रोटेरियन का सम्मान भी किया जाता है। इस वर्ष भी इस अवसर पर कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रायपुर शहर की सचिव रो शैली छुगनी को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम प्रारंभ करते हुए सर्वप्रथम तंबोला खेला गया जिसमें बड़े उत्साह से मेंबर्स ने भागीदारी की ।तंबोला में रो. राकेश शर्मा, रो.इंदिरा मिश्रा , श्रीमती ज्योति प्रजापति ,रो शेखर, रो शैली ,रो. प्रीता लाल आदि रोटेरियन ने पुरस्कार प्राप्त किये।उसके पश्चात पूर्व अध्यक्ष रो .उत्तम गर्ग द्वारा रंगों पर आधारित गानों का एक गेम आयोजित किया गया । इस खेल में भी सभी ने बहुत उत्साह से भागीदारी की और पुरस्कार प्राप्त किये। रोटरी क्लब ऑफ रायपुर के पूर्व अध्यक्ष रो. प्रदीप गोविंद शितूत को भारत सरकार के समाज और सामुदायिक सेवा मंत्रालय द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने हेतु मानद पीएचडी की उपाधि से विभूषित किया गया है ।रोटरी क्लब ऑफ रायपुर में उनकी इस अति विशिष्ट उपलब्धि हेतु उनका सम्मान PDG सुभाष साहू वरिष्ठ रो. आई बी एस बत्रा ,रो शेखर अमीन और अन्य रोटेरियन ने किया। PDG सुभाष साहू को रोटरी के प्रति उनके गहरे समर्पण ,रो शेखर आमीन को अंतराष्ट्रीय भाईचारा स्थापित करने,पी पी आई बी एस बत्रा को उनके परिवार द्वारा समाज सेवा में विशिष्ट योगदान ,रो योगेश अग्रवाल को छत्तीसगढ़ रंगमंच और छत्तीसगढ़ी फिल्म्स में उनके उल्लेखनीय योगदान हेतु सम्मानित किया गया। क्लब की अध्यक्ष रो डॉ प्रीता लाल जो क्लब के इतिहास में पहली महिला अध्यक्ष और दूसरी बार अध्यक्ष बनने वाली पहली महिला है उन्हें भी उनकी अकादमिक और समाज सेवा की गतिविधियों के लिए सम्मानित किया गया। इसके पश्चात क्लब के 71 वर्ष के इतिहास को उत्सव के रूप में मनाते हुए अध्यक्ष द्वारा केक काटा गया।उसके पश्चात प्रेसिडेंट इलेक्ट और जॉइंट सेक्रेटरी रो योगेश अग्रवाल द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया और फिर सबने मिलकर पारिवारिक स्नेह भोज का आनंद लिया।