मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी का विशाल धरना प्रदर्शन एवं घेराव का कार्यक्रम रायपुर में

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी का विशाल धरना प्रदर्शन एवं घेराव का कार्यक्रम रायपुर में


महासमुंद जिले के सैकड़ों कार्यकर्ता होंगे शामिल
  महासमुंद। आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरुद्ध गंभीर आरोपों को लेकर उनके तत्काल इस्तीफे की मांग तथा उनके विरुद्ध कानून के तहत कार्रवाई की मांग को लेकर राजधानी रायपुर के महिला थाना के पास विशाल धरना एवं घेराव कार्यक्रम आयोजित किया गया है जिसमे महासमुंद जिले के सैकड़ों कार्यकर्ता प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेन्द्र चन्द्राकर, प्रदेश सचिव संजय यादव, जिला संगठन मंत्री सकील खान,यूथ विंग जिलाध्यक्ष खिरोद पटेल, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अमन यादव, जिला महासचिव मधु यादव,महिला विंग जिलाध्यक्ष मेघा चन्द्राकर के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता घेराव कार्यक्रम में भाग लेने आज रायपुर पहुचेंगे।

 उपरोक्त कार्यक्रम का नेतृत्व आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी  मुकेश अहलावत  करेंगे। पार्टी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित होकर लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक संस्थाओं की निष्पक्षता और पारदर्शिता की मांग को लेकर अपनी आवाज बुलंद करेंगी।

आम आदमी पार्टी का कहना है कि चुनाव आयोग देश के लोकतंत्र की महत्वपूर्ण संवैधानिक संस्था है। इसलिए चुनाव प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता, पक्षपात या संवैधानिक मर्यादाओं के उल्लंघन के आरोपों की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच आवश्यक है। पार्टी की मांग है कि पूरे मामले की स्वतंत्र जांच कराई जाए और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई की जाए।

पार्टी ने स्पष्ट किया है कि लोकतंत्र में मतदाता का अधिकार सर्वोपरि है और चुनाव प्रक्रिया पर जनता का विश्वास बनाए रखना चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है।