" तनाव को पहचानना तनाव दूर करने की दिशा में पहला कदम है"
उक्त उद्गार डॉ इला गुप्ता,प्रसिद्ध Behaviour therapist ने रोटरी क्लब ऑफ रायपुर द्वारा मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर एन एच गोयल वर्ल्ड स्कूल में आयोजित संगोष्ठी में मुख्य वक्ता की आसंदी से व्यक्त किये।
उन्होंने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर मार्गदर्शन दिया तथा मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने, तनाव को पहचानने, सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने तथा दैनिक जीवन में मानसिक संतुलन बनाए रखने के महत्व पर प्रकाश डाला।

Mental Health Day के अवसर पर मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से रोटरी क्लब ऑफ रायपुर द्वारा आज एन.एच. गोयल वर्ल्ड स्कूल, रायपुर में इस मानसिक स्वास्थ्य संगोष्ठी (Mental Health Seminar) का उद्देश्य स्वस्थ मन, सकारात्मक सोच और बेहतर भविष्य के महत्व को रेखांकित करना था।lived experiences heard, real voices, real change 2026 की इस थीम पर आयोजित संगोष्ठी में विभिन्न गतिविधयों ,प्रश्नोत्तर तथा फ़िल्म शो के माध्यम से विद्यार्थियों से इंटरेक्शन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री सतीश नायर, जिला शिक्षा अधिकारी, रायपुर थे। उनकी उपस्थिति ने शिक्षा के क्षेत्र में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता की आवश्यकता को विशेष महत्व प्रदान किया।
संगोष्ठी रोटरी क्लब ऑफ रायपुर की अध्यक्ष डॉ प्रीता लाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य भी व्यक्ति के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। विद्यार्थियों में परीक्षा, पढ़ाई और अन्य गतिविधियों से उत्पन्न तनाव को समझना तथा उन्हें उचित मार्गदर्शन और सहयोग प्रदान करना समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है।

एन एच गोयल वर्ल्ड स्कूल के प्राचार्य डॉ अविनाश पांडेय ने कहा कि शिक्षकों की भूमिका भी विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, भावनात्मक संतुलन और सकारात्मक सोच विकसित करने में महत्वपूर्ण होती है।
रोटरी क्लब ऑफ रायपुर “Create Lasting Impact” के लक्ष्य को लेकर समाज के विभिन्न वर्गों के स्वास्थ्य, शिक्षा और कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। इस आयोजन के माध्यम से क्लब ने मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा एक स्वस्थ और सकारात्मक समाज के निर्माण का संदेश दिया।
कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित एन एच गोयल वर्ल्ड स्कूल के संचालक श्री तोमर ने कहा कि समाज में सकारात्मक और स्थायी परिवर्तन लाने में ऐसे कार्यक्रम एक सार्थक पहल हैं।
इस अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ रायपुर से P D G सुभाष साहू,P P उत्तम गर्ग,सचिव निपेश प्रजापति ,रो योगेश अग्रवाल ,कृष्णा साहू तथा भारी संख्या में विद्यार्थी तथा शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती सुनैना शुक्ला तथा आभार प्रदर्शन रो योगेश अग्रवाल ने किया।
