छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन जांजगीर-चांपा का चुनाव संपन्न, प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम व प्रदेश के अन्य पदाधिकारी भी हुए शामिल

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन जांजगीर-चांपा का चुनाव संपन्न, प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम व प्रदेश के अन्य पदाधिकारी भी हुए शामिल

जांजगीर-चांपा। प्रदेश के बड़े व सशक्त पत्रकारों का यूनियन छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन का जांजगीर-चांपा जिला इकाई का चुनाव 16 जनवरी 2024 दिन मंगलवार यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम की उपस्थिति में चांपा विश्राम गृह में संपन्न हुई।


      प्रदेश अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों के आगमन का स्वागत फटाखा फोड़कर किया गया। वहीं विश्राम गृह में जांजगीर-चांपा के पदाधिकारी व सदस्यों ने प्रदेश से आए पदाधिकारियों को माला पहनाकर स्वागत किएं। 
             इस मौके पर छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन के प्रदेश महासचिव कन्हैया गोयल, प्रदेश उपाध्यक्ष महेश आचार्य, प्रदेश सलाहकार मेघनाथ जोशी, प्रदेश संयुक्त सचिव श्रीमति तिलका साहू, बलौदा बाजार जिला अध्यक्ष रूपेश श्रीवास, जांजगीर-चांपा, गौरेला-पेन्ड्रा जिला प्रभारी व सरगुजा संभागीय प्रभारी व कोरबा जिला अध्यक्ष विजय लाल तथा कोरबा जिला महासचिव संतोष दास महंत मुख्य रूप से उपस्थित थे।


    जहां जांजगीर-चांपा के छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन के संरक्षक मनोज कुमार मित्तल व संयोजक कुणाल केशरवानी यथावत रहे। जिलाध्यक्ष राजेन्द्र जायसवाल, जिला महासचिव संतोष देवागंन, जिला उपाध्यक्ष प्रकाश रात्रे, आशीष अग्रवाल, पंकज कुमार साहू व प्रमोद कुमार कश्यप नियुक्त हुए। जिला सचिव-सुखसागर माथुर सहसचिव- विजय चंदन, अजय कुमार पटेल, कोषाध्यक्ष-बलराम पटेल, कार्यकारणी सदस्य-गौरव शर्मा, कीर्तन पटेल व सदस्य-अजय यादव, सूर्यनारायण, सूरज मिरी, उमेश कश्यप, मनीराम आजाद नियुक्त हुए।


    इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम ने उपस्थित पदाधिकारी व सदस्यों को संबोधन करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर युनियन प्रदेश का बडा व सशक्त यूनियन है। हमारे युनियन में कोई बड़ा और छोटा नहीं है सभी को बराबर दायित्व निभाना होता है। मुझे उम्मीद ही नहीं पूरा विश्वास है कि इस वर्ष में जो पदाधिकारी व सदस्य नियुक्त हुए है वह अच्छें कार्यो से अपनी व यूनियन का नाम रौशन करेंगे।


   प्रदेश महासचिव कन्हैया गोयल ने नियुक्त हुए सभी पदाधिकारी व सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि पत्रकार समाज के दर्पण होते है और यूनियन पत्रकारों को संगठित करने के लिए बनाया जाता है। छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन सदैव सामाजिक कार्यो के नाम से जाना जाता है, और इस अलख को जांजगीर-चांपा में जगाए रखना हम सब की अहम जिम्मेदारीं है। प्रदेश उपाध्यक्ष महेश आचार्य व प्रदेश सलाहकार मेघनाथ जोशी व तिलका साहू ने भी संबोधन छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन की महती कार्यो व जिम्मेदारी के बारे में जानकारी दिए।