रेलवे की महिला अधिकारी ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

रेलवे की महिला अधिकारी ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

बिलासपुर। शनिवार शाम को रेलवे की महिला अधिकारी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने महिला अधिकारी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है।  घटना तोरवा थाना क्षेत्र के एनई (NE) कॉलोनी की है।जानकारी के अनुसार हरियाणा की राष्ट्रीय स्तर की बॉक्सिंग प्लेयर विनीता साहनी (37 वर्ष) बिलासपुर रेलवे के कमर्शियल विभाग में इंस्पेक्टर थी। शनिवार को वह अपनी 8 साल की बेटी के साथ घर पर अकेली थी। पति जिम संचालक अपने काम पर गए हुए थे। दोपहर में बेटी दूसरे कमरे में खेल रही थी। इसी बीच विनीता ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।बेटी जब शाम को अपनी मां को ढूंढ़ते हुए कमरे में पहुंची, तो उसे फांसी के फंदे पर लटका हुआ देख घबरा गई। उसने फौरन पड़ोसियों को बुलाया। पड़ोसियों ने महिला को फांसी के फंदे से उतारकर रेलवे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।सूचना पाते ही पति के साथ ही तोरवा थाना पुलिस भी रेलवे अस्पताल पहुंची।विनीता पति ने बताया कि विनीता सुबह कंधे का एक्स-रे कराने रेलवे अस्पताल गई थी। उसे गिरने से कोहनी और कंधे में चोट आई थी।एक्सरे कराने के बाद वह घर चली गई। बच्चे को नाश्ता कराने के बाद घर पर ही थी। शाम को उसकी आत्महत्या की खबर मिली।