पूर्व अमेरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प 34 मामलों में पाए गए दोषी, जाना पड़ सकता है जेल

पूर्व अमेरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प 34 मामलों में पाए गए दोषी, जाना पड़ सकता है जेल

न्यूयॉर्क। अमेरिका के पूर्व अमेरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को गुप्त धन मामले के सभी 34 आरोपों में दोषी पाया गया है। उनकी सजा पर 11 जुलाई की सुबह 10 बजे सुनवाई होगी। वहीं ट्रम्प ने अपने खिलाफ चलाए जा रहे इस मुकदमे को अपमानजनक और धांधलीपूर्ण बताया। जानकारी के मुताबिक पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को न्यूयॉर्क के गुप्त धन मामले के सभी 34 आरोपों में दोषी पाया गया है। उन पर 2016 में व्हाइट हाउस में आने से पहले पूर्व पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स के साथ अपने यौन संबंधों को छिपाने के लिए व्यापारिक रिकॉर्ड में हेराफेरी करने का आरोप है। इस मामले में 34 आरोप, 11 चालान, 12 वाउचर और 11 चेक पेश किए गए।