आरक्षक के खिलाफ रेप का केस दर्ज, शादी का वादा कर बना रहा था शारीरिक संबंध
![आरक्षक के खिलाफ रेप का केस दर्ज, शादी का वादा कर बना रहा था शारीरिक संबंध](https://hamarawaaz.com/uploads/images/2024/06/image_750x_667d0491e4fea.jpg)
रायगढ़। रायगढ़ से लगे सक्ती जिले में भूपदेवपुर थाना में पदस्थ आरक्षक के खिलाफ महिला ने दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से आरोपी आरक्षक फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।पुलिस के अनुसार सक्ती थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने आरोप लगाया है कि भूपदेवपुर थाना में पदस्थ आरक्षक मनोज यादव से उसकी पहचान थी। उसने शादी करने का वादा कर 5 जून 2019 से लगातार दैहिक शोषण करता रहा। पीड़िता ने बताया कि वह 5 साल से सक्ती थाना क्षेत्र के गांव में रहती है। तब बीरभांठा मालखरौदा निवासी मनोज यादव से उसकी पहचान हुई थी। दोनों ने एक दूसरे का नंबर लिया और बातचीत आगे बढ़ी। आरक्षक मनोज शादी करने का वादा कर लगातार संबंध बनाता रहा। जब शादी करने के लिए कहा तो पीछे हट गया।