पंजाब में भाजपा को झटका, सुनील जाखड़ ने दिया प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा

पंजाब में भाजपा को झटका, सुनील जाखड़ ने दिया प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा

 पंजाब में आगामी पंचायत चुनावों से पहले भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस अप्रत्याशित फैसले ने राज्य की राजनीति में हलचल मचा दी है, खासकर तब जब भाजपा पंचायत चुनावों की तैयारियों में जुटी हुई थी।वे काफी दिनों से पार्टी से दूरी बनाए हुए थे। रवनीत सिंह बिट्टू को केंद्रीय मंत्री बनाए जाने से वे काफी नाराज चल रहे थे।

बताया जा रहा है कि वे पार्टी से नाराज चल रहे थे। यही कारण है कि वे गुरुवार को पंचायत चुनावों की तैयारियों को लेकर रखी बैठक में भी शामिल नहीं हुए। जब इसे लेकर एक भाजपा नेता ने उन्हें फोन किया तो उन्होंने बैठक में शामिल होने से मना कर दिया। आगे से भी किसी बैठक में शामिल न होने की बात कही।