गंभीर हालत में मिला स्कूल के लिए निकला बालक, चोट के कई निशान, एक आंख फोड़ गोंद डालने का प्रयास, हालात नाजुक

गंभीर हालत में मिला स्कूल के लिए निकला बालक, चोट के कई निशान, एक आंख फोड़ गोंद डालने का प्रयास, हालात नाजुक

बालोद। बालोद जिले में अर्जुन्दा थाना क्षेत्र के देवसरा गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक 6 साल का बच्चा स्कूल जाने के लिए निकला और अचानक कहीं गायब हो गया। लापता बालक स्कूल के पीछे गंभीर हालत में मिला। बच्चे का इलाज अस्पताल में जारी है वहीं पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। इस घटना से ग्रामीणों में काफी आक्रोश है।जानकारी के अनुसार  6 साल के मासूम लिकेश साहू मंगलवार की सुबह रोज़ की तरह स्कूल जाने के लिए निकला था तभी अचानक गायब हो गया। कुछ समय बाद उसे गांव के स्कूल के पीछे एक बाड़े में लहूलुहान हालत में पाया गया। उसके शरीर पर गहरे चोट के निशान मिले, विशेषकर उसकी आंखों पर गंभीर चोटें आई हैं। लिकेश के शरीर पर कई जगहों पर गहरे घाव हैं, और सबसे भयानक यह है कि उसकी आंखों को भी हमलावरों ने निशाना बनाया। एक आंख बुरी तरह से जख्मी हो गई है। हमलावरों ने मासूम की आंख में गोंद डालने की कोशिश की, जिससे उसकी स्थिति और भी नाजुक हो गई। उसके शरीर पर नाखूनों के निशान यह दिखाते हैं कि हमलावरों ने अत्यधिक हिंसा का प्रयोग किया है। अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग गंभीर हालत में लिकेश को तुरंत स्थानीय सरकारी अस्पताल निकुम ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे बड़े अस्पताल में रेफर कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार, बच्चे की हालत बेहद चिंताजनक है और वह जीवन और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है।   गांव में दहशत का माहौल इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने अर्जुंदा थाना पुलस मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ शुरू कर दी है, लेकिन अब तक हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी है।