होली खेलते के दौरान भाजपा बूथ अध्यक्ष सहित दो लोगों को मार दी गोली,

होली खेलते के दौरान भाजपा बूथ अध्यक्ष सहित दो लोगों को मार दी गोली,

मुरादाबाद । उत्तर प्रदेश के जिला मुरादाबाद में छोटू ठाकुर ने अक्षय गुप्ता को पिस्टल से गोली मार दी। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। भाजपा का बूथ अध्यक्ष सहित दो घायल हुए हैं।जानकारी के अनुसरा मुरादाबाद में होली खेलने से मना करने पर एक युवक को गोली मार दी गई। वायरल वीडियो में हमलावर हाथ में पिस्टल लहराता और गोली चलाता हुआ नजर आ रहा है। घायल 2 युवकों में एक भाजपा का बूथ अध्यक्ष है। जिसे गोली लगी, वो उसका दोस्त है। होली पर गले लगने को लेकर हुआ विवाद बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि घायल युवक होली खेलने के बाद नहा चुका था इसलिए उसने हमलावर से गले मिलने से इनकार कर दिया था। इस पर बौखलाए युवक ने पिस्टल से उस पर गोली चला दी। पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं देर रात आरोपी अभिषेक सिंह उर्फ छोटू ठाकुर को अरेस्ट कर लिया गया है।