5 साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या का आरोपी मुठभेड़ में ढेर, तीन पुलिसकर्मी घायल

हुबली । पुलिस ने मुठभेड़ में कर्नाटक के हुबली में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी को मार गिराया। पुलिस के मुताबिक आरोपी बिहार की राजधानी पटना का मूल निवासी है। रविवार सुबह हुबली-धारवाड़ के अशोकनगर पुलिस थाना क्षेत्र के तहत विजयनगर इलाके में 4-5 साल की बच्ची का शव एक शेड के नीचे बरामद किया गया। जांच करने पर बच्ची के साथ कुकृत्य का पता चला। आरोपी का पता लगाकर उसे गिरफ्तार किया गया। उसने अपराध कबूल किया। मृतक बच्ची के माता-पिता की शिकायत के आधार पर हत्या और POCSO का मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने कहा- रितेश पिछले 3 महीने से हुबली में रह रहा था और पिछले कई सालों से घर से दूर था। यहां कंस्ट्रक्शन और होटलों में काम करता था। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जानकारी जुटाने के लिए एक टीम पटना भी भेजी गई है। इधर, घटना सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। कई लोग ने पुलिस थाने के सामने न्याय की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।पुलिस के अनुसार आरोपी 35 वर्षीय नितेश कुमार ने भागने का प्रयास किया। इस दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर हमला भी किया। हालात बेकाबू होने पर पुलिस को गोलियां चलानी पड़ीं। केएमसी-आईआर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुठभेड़ में तीन पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। मुठभेड़ पर हुबली पुलिस आयुक्त एन शशिकुमार ने कहा, आरोपी नितेश ने पुलिस पर हमला करने की कोशिश की और पुलिस हिरासत से फरार हो गया। उसने पुलिस वाहन को क्षतिग्रस्त कर पुलिसकर्मियों पर पथराव भी किया। एक पीएसआई ने आरोपी को भागने से मना किया और हवा में गोलियां चलाईं। आरोपी के नहीं रूकने पर पीएसआई ने आरोपी पर दो राउंड फायरिंग की। उसके पैर और सीने में गोली लगी। कर्नाटक मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में लाए जाने के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या और पॉक्सो कानून के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ड्यूटी में बाधा डालने और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।