भारत माता सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में ब्लड डोनेशन कैम्प का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलारी में सम्पन्न हुआ।।

दिनांक 20/06/2025 दिन शुक्रवार को भारत माता सेवा ट्रस्ट बलौदाबाजार के तत्वावधान में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलारी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष टेसूलाल धुरंधर जी के निर्देशन में इस प्रकार के विभिन्न जनकल्याणकारी शिविर का आयोजन होता रहा है ट्रस्ट के सदस्यगण डॉ राधेश्याम पटेल सचिव एवं केंद्रीय संचालन समिति के डमरूधर वर्मा, नीरज परगनिया, यशवर्धन मोनू वर्मा एवं विकास खंड संयोजक प्रदीप कुर्रे ,धनंजय साहू ने शिविर को सफल बनाने में कड़ी मेहनत की। इसी कड़ी में आज रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। जिसमे योगेश योगी वर्मा, दयादास डहरिया, लक्ष्मण पटेल, संजू वर्मा, किशन बंजारे, मनोज धीवर, डाकेश्वर साहू, ओमप्रकाश खांडेकर, सत्यपाल निराला, परमेश्वर साहू, ललित यादव, योगेश वर्मा,तिलक राम साहू, संतराम साहू, करणदास मानिकपुरी, धनंजय साहू, डमरूधर वर्मा, हेतराम साहू नीरज परगनिहा,नीरज सिरमौर ने रक्तदान किया।
उक्त कार्यक्रम में मुख्यरूप से मंडल अध्यक्ष पलारी पवन वर्मा, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सविता भीम यादव, कुर्मी समाज राजप्रधान रामखिलावन वर्मा, संडी मंडल महामंत्री भीष्मदेव सोनवानी, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि भीमलाल यादव, मंडल कोषाध्यक्ष संकेत वर्मा, राज सोनी स्वास्थ्य केंद्र से BMO डॉ बी एस ध्रुव, जिला ब्लड बैंक ऑफिसर डॉ अशोक वर्मा, डॉ पंकज वर्मा एवं स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।