महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए रायपुर संभाग स्तरीय महिला प्रकोष्ट बैठक_केशरी साहू

महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए रायपुर संभाग स्तरीय महिला प्रकोष्ट बैठक_केशरी साहू

 आरंग------@ छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ  प्रदेश अध्यक्ष श्रीमान टहल साहू जी एवं प्रदेश संयोजिका (महिला प्रकोष्ठ) छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ श्रीमती शीलू साहू के निर्देशानुसार  12 दिसंबर  दिन सोमवार को समय 2 बजे  भामाशाह छात्रावास टिकरापारा रायपुर 1 बजे  निम्नलिखित बिंदुओं पर महिला प्रकोष्ट की बैठक  रखी गई है जिनमे  विभन्न विषय पर चर्चा की  जाएगी  जिनमें प्रमुख रूप से  महिला प्रकोष्ट संगठन संबंधी चर्चा, संभाग स्तर पर महिला  प्रकोष्ट के गठन पर चर्चा,आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, अध्यक्ष की अनुमति से अन्य विषय
 पर विस्तृत चर्चा की जाएगी,। बैठक में श्रीमती मोहन कुमारी प्रदेश उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ , श्रीमती शीलू साहू प्रदेश संयोजिका (महिला प्रकोष्ठ) छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ ,श्रीमती चित्रलेखा साहू सह संयोजिका श्रीमती केशरी मोहन साहू  संयोजिका रायपुर संभाग (महिला प्रकोष्ठ) की उपस्थिति में,   समस्त महिला पदाधिकारी एवं जिला की संयोजिका व महामंत्री प्रमुख रूप  से उपस्थित रहेंगे   ।