नवीन पटेल व भाजपा कार्यकर्ताओं ने तहसील कार्यालय कोमाखान का निरीक्षण किया भाजपा द्वारा आंदोलन के चेतावनी के बाद बंद तहसील कार्यालय के नियमित संचालन से जनता मे हर्ष की लहर

नवीन पटेल व भाजपा कार्यकर्ताओं ने तहसील कार्यालय कोमाखान का निरीक्षण किया भाजपा द्वारा आंदोलन के चेतावनी के बाद बंद तहसील कार्यालय के नियमित संचालन से जनता मे हर्ष की लहर

नवीन पटेल एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने तहसील कार्यालय कोमाखान का निरीक्षण किये। विज्ञप्ति जारी कर  नवीन पटेल ने बताया कि 17 अक्टूबर 2022 को  को मुख्यमंत्री द्वारा वर्चुअल शुभारंभ के बाद तहसील कार्यालय मे पखवाड़े व्यतीत होनै के बाद भी ताला लटकने से क्षेत्रीय जन मे शासन के प्रति निराशा एवं आक्रोश के भाव थे। जिस कारण भाजपा कार्यकर्ताओं ने तहसील कार्यालय के नियमित एवं सुचारू संचालन के लिए 2 नवंबर को राजस्व शिविर नर्रा मे तहसीलदार को कलेक्टर जिला महासमुंद के नाम ज्ञापन सौप कर आंदोलन की चेतावनी दिये थे जिस पर तहसीलदार ने आगामी सोमवार से तहसील कार्यालय को नियमित संचालन करने आश्वस्त किये थे। इसी तारतम्य मे नियमित ,सूचारू संचालन व्यवस्था को देखने तहसील कार्यालय कोमाखान  भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे थे। कार्यलय मे उपस्थित नायब तहसील दार एवं कर्मचारी गण जन समास्याओं के समाधान मे कार्यरत  मिले।नायब तहसील दार से भेंटकर बंद पड़ी तहसील के नियमित संचालन की जानकारी लेकर जिला प्रशासन को साधुवाद एवं हर्ष व्यक्त किये। भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से पूर्ण जवाबदेही व त्वरित गति से जन समास्याओं के निराकरण करने आशा व्यक्त किये। निरीक्षण मे नवीन पटेल के साथ प्रमुख रूप से लोचन पटेल प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किसान मोर्चा, मूलचंद साहू भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य, रमेश पटेल जिला कोषाध्यक्ष किसान मोर्चा,दीपेन्द्र यादव,नेहरू साहू उपस्थित थे।