शशिमोहन सिंह बस्तर के नए SP, जितेंद्र सिंह मीणा DIG CBI बने

शशिमोहन सिंह बस्तर के नए SP, जितेंद्र सिंह मीणा DIG CBI बने

रायपुर। IPS अफसरों का विष्णुदेव साय सरकार ने ट्रांसफर किया है। गृह विभाग द्वारा जारी ट्रांसफर लिस्ट में आईपीएस जीतेन्द्र सिंह मीणा और राशि मोहन सिंह का नाम शामिल।

छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल 5वीं वाहिनी में पदस्थ आईपीएस अफसर शशीमोहन सिंह को राज्य सरकार ने बस्तर एसपी का अतिरिक्त प्रभार दिया है। वहीं एसपी बस्तर रहे जितेंद्र मीणा को सीबीआई के लिए प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया है। ज्ञात हो कि शशिमोहन सिंह वर्तमान में 5वीं वाहिनी छसबल जगदलपुर में सेनानी के पद पर पदस्थ हैं। इन्हें वर्तमान कर्तव्यों के साथ बस्तर एसपी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं बस्तर एसपी जितेंद्र सिंह मीणा को केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति के तहत उप महानिरीक्षक केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के पद पर कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से 5 सालों के लिए पदस्थ किया गया है। उन्हें तत्काल प्रभाव से कार्यभार से मुक्त किया गया है। इस आशय का आदेश आज दोपहर बाद गृहविभाग (पुलिस) से जारी कर दिया गया है।