होली क्रास इंग्लिश मीडियम विधालय घोलेंग में 78 वाॅ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

होली क्रास इंग्लिश मीडियम विधालय घोलेंग में 78 वाॅ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

होली क्रास इंग्लिश मीडियम विधालय घोलेंग में 78 वाॅ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। आज के आजादी के जश्न के मुख्य अतिथि डॉ विजय रक्षित, पूर्व प्राचार्य/शिक्षाविद् थे। कार्यक्रम में पहुंच कर सर्वप्रथम उन्होंने ध्वजारोहण किया। साथ ही उपस्थित शैक्षणिक स्टाफ, अभिभावकों, छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया कि देश की आजादी कोई क्षणिक घटना नहीं वरन वर्षों के वीर सैनिकों,अमर शहीदों तथा असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और आहूति का परिणाम है। आज के दिन उनके आदर्शो और त्याग को स्मरण करते हुए अंगीकार करने का दिन है। स्वतंत्रता के पश्चात् देश में शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं आंतरिक सुरक्षा को बनाएं रखने में जशपुर जिले के नवयुवकों ने अभूतपूर्व योगदान दिया है, जिसमें कुछ वीर सैनिकों ने तो अपनी कुर्बानी भी दी है। आज हमें उन्हें भी याद करने का दिन है। प्राचार्य सि नूतन एक्का ने स्वतंत्रता आन्दोलन के विभिन्न सोपानों में ब्रिटिश सरकार के विरोध में किये आंदोलनों को विस्तार से बताया तथा राष्ट्रीय आंदोलन के दौरान जनजातीय क्षेत्रों में सादरी गीतों में राष्ट्रीयता का भाव मिलता है। सांस्कृतिक कार्यक्रम के अन्तर्गत छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय से ओतप्रोत नृत्य और गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन प्रतीक पांडे, सुशील और माइकल सर ने की। आभार प्रदर्शन उपप्राचार्य सि अरुणा ने की।