विधायक देवेंद्र यादव के लिए सतनामी समाज ने जैतखाम में जलाया दीया, गुरू घासीदास उनके बेहतर भविष्य की कामना की

विधायक देवेंद्र यादव के लिए सतनामी समाज ने जैतखाम में जलाया दीया,  गुरू घासीदास उनके बेहतर भविष्य की कामना की

भिलाई। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव को पुलिस ने बलौदाबाजार मामले में जेल में बंद कर दी है। इसके बाद भी उनकी लोकप्रियता थोड़ी भी कम नहीं हुई है। वहीं विधायक देवेंद्र यादव को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एआईसीसी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। जेल में बंद विधायक देवेंद्र यादव राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। साथ ही बिहार कांग्रेस का प्रभारी सचिव भी नियुक्त किया गया है। सतनामी समाज के लोगों ने विधायक देवेंद्र यादव के लिए जैतखाम में दीप प्रज्वलित किए। भिलाई सहित प्रदेश भर में सतनामी समाज ने दीप जलाया। समाज के प्रमुखों ने कहा कि जो हमारे समाज के सत्य के लिए लड़ रहा है। उसकी कभी हार नहीं हो सकती है। सत्य परेशान हो सकता है पर पराजित नहीं हो सकता है।सतनामी समाज के लोगों ने सत्य के प्रतिक जैतखाम के दीप प्रज्वलित कर ईश्वर से विधायक देवेंद्र यादव के लिए खैरियत की प्रार्थना की। आप को बता दे की बलौदा बाजार क्षेत्र के एक गांव में खैतखाम को असामाजित तत्वों ने क्षति पहुंचाकर सतनामी समाज के भावनाओं को आहत किया था। वहीं हिंसा और आगजनी के मामले में कई लोगों पर अपराध करते हुए जेल भेज दिया गया है। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव भी जेल में बंद हैं।

AICC सचिव बनने पर भिलाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर,  कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई

भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का सचिव बनाया गया है। बिहार का प्रभार दिया गया है। इससे भिलाई सहित पूरे प्रदेश भर में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं में बड़ा हर्ष का माहौल है।कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ रही है। इससे भिलाई के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वार्डों में मिठाईयां बांटी, पटाखे फोड़े। जश्न मनाया। समर्थकों ने सेक्टर 9 हनुमान मंदिर सहित अन्य मंदिरों, मस्जिद, गुरूद्वारा में विधायक देवेंद्र यादव के लिए प्रार्थना की।