मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कर्मचारियों को दिया दीपावली का उपहार, महंगाई भत्ता 46 से बढ़ाकर 50 प्रतिशत किया

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कर्मचारियों को दिया दीपावली का उपहार, महंगाई भत्ता 46 से बढ़ाकर 50 प्रतिशत किया

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य के कर्मचारियों को दीपावली का उपहार दिया है। कैबिनेट की बैठक से पहले मुख्यमंत्री ने महंगाई भत्ता 46% से बढ़ाकर 50% किए जाने की घोषणा की है। अब कर्मचारियों को 4% बढ़ाकर महंगाई भत्ता दिया जाएगा। कर्मचारियों को महंगाई भत्ते का लाभ एक अक्टूबर से मिलेगा। बता दें कि प्रदेश के कर्मचारी लंबे समय से केंद्र के समान डीए दिए जाने की मांग कर रहे थे, जिस पर मुख्यमंत्री साय ने मुहर लगा दी है। मुख्यमंत्री ने आज हेलीपैड पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए यह महत्वपूर्ण घोषणा की। उन्होंने कहा कि आज एक बड़ा गौरव का विषय है, हमारी सरकार ने निर्णय लिया है कि दीपावली आ रही है राज्य के कर्मचारियों को 46% DA मिल रहा है। उसे केंद्र के सामान करते हुए 4% DA बढ़ा रहे हैं, अब कर्मचारियों को 50% DA मिलेगा।