5 नगर पालिका में से 3 पर कांग्रेस का कब्जा, एक पर BJP आगे, 90 में से 46 सीटों पर कांग्रेस, 35 में BJP जीती

छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनावों में हुई मतगणना में आज कांग्रेस को नगर पंचायतों के अलावा नगर पालिकाओं में भी जीत हासिल हुई है। प्रदेश के 15 नगरीय निकाय के चुनावों में 6 नगर पंचायतों के अलावा 5 नगर पालिकाओं में भी चुनाव संपन्न हुए

5 नगर पालिका में से 3 पर कांग्रेस का कब्जा, एक पर BJP आगे, 90 में से 46 सीटों पर कांग्रेस, 35 में BJP जीती

 छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनावों में हुई मतगणना में आज कांग्रेस को नगर पंचायतों के अलावा नगर पालिकाओं में भी जीत हासिल हुई है। प्रदेश के 15 नगरीय निकाय के चुनावों में 6 नगर पंचायतों के अलावा 5 नगर पालिकाओं में भी चुनाव संपन्न हुए हैं जिसमें से सभी नगर पंचायतों में कांग्रेस ने बहुमत का आंकड़ा पार किया है वहीं 5 में से 3 नगर पालिकाओं में कांग्रेस ने बहुमत हासिल किया है। वहीं एक में भाजपा आगे है।

बैकुण्ठपुर नगर पालिका में कांग्रेस ने 20 में से 11 पर जीत हासिल की है। 7 पर भाजपा और दो पर निर्दलीयों ने बाजी मार ली है। वहीं नगर पालिका सारंगढ़ में कांग्रेस ने 15 वार्डों में से 11 पर कब्जा किया है। जामुल में भाजपा ने स्पष्ट जीत हासिल की है वहीं खैरागढ़ में कांटे की टक्कर है।

खैरागढ़ नगर पालिका चुनाव के वार्ड नंबर 4 में टाई के बाद रिकाऊंटिंग की जा रही है, रिकाऊंटिंग में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत एक वोट से हुई है, जिसके बाद भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में तनाव की स्थिति बनी है। यहां पर भाजपा लगातार नारेबाजी कर रही है। बीजेपी ने पक्षपात का आरोप लगाया है।

नगर पालिका बैकुण्ठपुर — कांग्रेस 11, भाजपा 7, निर्दलीय 2
नगर पालिका शिवपुर चरचा — कांग्रेस 8, भाजपा 5 , निर्दलीय 2
नगर पालिका सारंगढ़ — कांग्रेस 11, भाजपा 3 , निर्दलीय 1
नगर पालिका खैरागढ़ — कांग्रेस 10, भाजपा 10 , निर्दलीय 0
नगर पालिका जामुल — कांग्रेस 6, भाजपा 10 , निर्दलीय 4