राजधानी रायपुर में बदहाल सड़क और भ्रष्टाचार को लेकर पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार राजधानी रायपुर के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है: बृजमोहन अग्रवाल

"भाजपा शासन में रायपुर को 10 हजार करोड़ दिए, मगर भूपेश सरकार ने 4 साल में 100 करोड़ भी आवंटित नहीं किए" 27 दिसंबर को नगर निगम का घेराव कर प्रदर्शन करेगी भारतीय जनता पार्टी: बृजमोहन अग्रवाल 1 हजार से ज्यादा बूथों पर अटलजी की जयंती मनाएंगे कार्यकर्ता, पीएम मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम भी सुनेंगे

राजधानी रायपुर में बदहाल सड़क और भ्रष्टाचार को लेकर पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना  छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार राजधानी रायपुर के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है: बृजमोहन अग्रवाल

आज भाजपा जिला कार्यालय एकात्म परिसर में पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए राजधानी रायपुर शहर की बदहाली का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि रायपुर शहर पूरी तरह से बदहाल हो चुका है, जिससे यहां के निवासी परेशान है। पानी कर, संपत्ति कर, हाउस टैक्स जैसे चीजों के रूप में नगर निगम ने लूट मचा कर रखी है। छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार राजधानी रायपुर के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। 

सरकार पर लगाये गंभीर आरोप

पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने सरकार के ऊपर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि, एक तरफ जहां भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में रायपुर को 10 हजार करोड़ रुपए विकासकार्यों के लिए आवंटित किए गए थे; वहीं कांग्रेस के 4 सालों के कार्यकाल में रायपुर के विकास हेतु 100 करोड़ रुपए भी आवंटित नहीं किए गए हैं। उन्होंने आगे यह भी कहा कि, आप सड़कों की स्थिति को ही देख लीजिए; गड्ढे भरने तक के लिए इस सरकार के पास पैसे नहीं है। सड़कों की स्थिति राजधानी में ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में बदतर हो चुकी है। साथ ही नालियों की स्थिति भी बहुत खराब हो चुकी है साफ सफाई का भी बहुत ही बुरा हाल है। भूपेश सरकार के राज में राजधानी रायपुर में सिर्फ और सिर्फ एक ही काम चल रहा है, वह है स्मार्ट सिटी के पैसों में भ्रष्टाचार के खेल का..।

बृजमोहन अग्रवाल ने बताया कि, किस तरह से राजधानी में चल रहा है..भ्रष्टाचार

पूर्वमंत्री ने कहा कि, अभी हाल ही में जीई रोड पर 2 करोड रुपए के टेंडर को 20 20 लाख रुपए की राशि में बिना टेंडर के दे दिया गया। यह भ्रष्टाचार का एक छोटा सा उदाहरण है ऐसे न जाने सैकड़ों हजारों भ्रष्टाचार के खेल इस कांग्रेस के सरकार में चल रहे हैं। नगर निगम में बैठे हुए उन भ्रष्ट पदाधिकारियों को नगर निगम के पदों में नहीं, बल्कि जेल में होना चाहिए।

बृजमोहन ने किया विरोध प्रदर्शन का एलान

पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ये सरकार गल तक भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। उन्होंने कहा कि राजधानी रायपुर शहर में हो रहे तमाम भ्रष्टाचार के विरोध में भारतीय जनता पार्टी अपने समस्त कार्यकर्ताओं के साथ आने वाली तारीख 27 दिसंबर को नगर निगम का घेराव कर प्रदर्शन करेगी।

अटल जी की जयंती मनाने के साथ-साथ मन की बात के प्रसारण को सुनेंगे, सभी भाजपा कार्यकर्ता

पूर्व मंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ के जन्मदाता व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की रविवार को जयंती है, जिसे रायपुर शहर के भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता 1000 से भी अधिक बूथों पर मनाएंगे। साथ ही हमेशा की तरह प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को प्रसारित होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की 'मन की बात' कार्यक्रम को भी सुनेंगे।