भेंट-मुलाकात की झलकियां :जिला-रायपुर, पश्चिम विधानसभा

भेंट-मुलाकात की झलकियां :जिला-रायपुर, पश्चिम विधानसभा

 दिनांक 19 अप्रैल 2023

  •     मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज नालन्दा परिसर में शहरवासियों से भेंट-मुलाकात के दौरान मिलेट कैफे का लोकार्पण किया।
  •     मुख्यमंत्री ने मिलेट कैफे में रागी से बना केक काटा और कुटकी से बना चीला, रागी ब्रेड का सैंडविच, रागी का वेजिटेबल कटलेट, कोदो की खीर, रागी का कप केक, रागी का हलवा और रागी की पाव-भाजी का स्वाद भी लिया।
  •     मुख्यमंत्री श्री बघेल ने शहरवासियों से अपील की कि लोग मिलेट कैफ़े में जाकर रागी, कोदो, कुटकी जैसे मिलेट्स से बने स्वादिष्ट और सेहतमंद व्यंजनों का लुत्फ़ उठायें।
  •     मुख्यमंत्री ने अटारी (नंदनवन मार्ग) स्थित दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
  •     मुख्यमंत्री का मंदिर पहुंचने पर अटारी के लोगों द्वारा आमंत्रित माकड़ी से आये नर्तक दल ने मांदरी नृत्य से आत्मीय स्वागत किया।
  •     मुख्यमंत्री ने रायपुर के हीरापुर जरवाय में सी एंड डी प्लांट का लोकार्पण किया।
  •     जरवाय में मलबे का प्रबंधन कर प्रोसेसिंग प्लांट के माध्यम से बना रहे चेकर टाइल्स, पेवर ब्लाक, मुख्यमंत्री ने की प्रशंसा।
  •     मुख्यमंत्री ने जरवाय के सी.एंड.डी. प्लांट में पेवर ब्लॉक संयंत्र निर्माण का अवलोकन करते हुए यहां काम करने वाली आरती डहरे से पूछा कि प्रतिदिन कितनी आमदनी होती है ? उसने बताया कि प्रतिदिन 200 रुपये कमा लेती हूं। प्रतिदिन यहां पर 2500 पेवर्स ब्लॉक का निर्माण किया जाता है।
  •     आरती ने मुख्यमंत्री से कहा कि यह पहल रोजगार प्रदान करने की दिशा में एक अच्छी शुरुआत है।
  •     मलबा डिस्पोजल की सुविधा का लाभ आम नागरिकों द्वारा आसानी से उठाया जा सकता है। इसके परिवहन के लिए टोल फ्री नंबर-1100 और काल सेंटर नंबर 88158-98845 पर संपर्क कर सकते हैं।
  •     मुख्यमंत्री ने हीरापुर जरवाय शहरी गौठान के निरीक्षण के दौरान वहां गोबर से पेंट बनाने की इकाई का भी अवलोकन कर वर्मी कम्पोस्ट और पेंट निर्माण से जुड़ी महिलाओं से चर्चा की।
  •     मुख्यमंत्री ने अवलोकन के दौरान गौठान परिसर में गोबर से मशीन द्वारा पेंट निर्माण में लगे महिला समूह की सदस्यों से प्रक्रिया को बारीकी से समझा।
  •     गोवर्धन महिला स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने मुख्यमंत्री को बताया कि यहां अब तक 34.01 लाख किलोग्राम गोबर की खरीदी हुई है। इनमें से 3 लाख 10 हजार किलोग्राम वर्मी खाद और 6 लाख 30 हजार किलोग्राम सुपर खाद तैयार किया गया है। इससे समूह को 18.90 लाख रूपए का लाभांश मिला है।
  •     मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान कोटा गुढ़ियारी मार्ग पर पूर्व महापौर श्री संतोष अग्रवाल के नाम पट्टिका का अनावरण किया। अब यह मार्ग श्री संतोष अग्रवाल के नाम से जाना जाएगा।
  •     मुख्यमंत्री ने गुढ़ियारी-गोगांव में छत्तीसगढ़ महतारी की आदमकद प्रतिमा का अनावरण भी किया।
  •     मुख्यमंत्री ने गुढ़ियारी स्थित सीएसईबी ग्राउंड में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान 121 करोड़ 53 लाख रूपए के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन किया।
  •     मुख्यमंत्री को स्वामी आत्मानंद स्कूल मोहबा बाजार दसवीं कक्षा के छात्र अथर्व शर्मा ने बताया कि उनके अभिभावक प्राइवेट स्कूल में 50 हजार रुपए तक फीस देते थे। अब यहां निःशुल्क पढ़ाई हो रही है और यहां व्यवस्था भी बहुत अच्छी है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।
  •     मुख्यमंत्री को निलय गुप्ता ने बताया कि पहले वे हर महीने 18 हजार रुपए की दवा लेते थे। धन्वंतरी योजना के अंतर्गत अब 5 हजार रूपए में ही जेनरिक दवा मिल जाती है।
  •     मुख्यमंत्री को मोबाइल मेडिकल यूनिट का लाभ लेने वाली हितग्राही दुर्गा यादव ने बताया कि हर पंद्रह दिन में मोबाइल मेडिकल यूनिट आती है। शुगर जांच कराती हूँ और दवा भी ले जाती हूँ। इस वजह से इलाज बहुत सुलभ हो गया है।
  •     मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान की हितग्राही शारदा मरकाम ने बताया कि इस योजना से बच्चे को अंडा, केला और गरम भोजन मिल रहा है। इससे बच्चे का वजन बहुत अच्छा हो गया है।
  •     मुख्यमंत्री को रवि गोस्वामी ने बताया कि उनका आठ साल का बेटा थेलीसीमिया से पीड़ित है। बोन मैरो ट्रांसप्लांट के लिए 40 लाख रूपए का खर्च आएगा। अभी 18 लाख रूपए मिल गये हैं। उन्होंने कहा कि यदि शेष राशि भी सरकार दे दे तो आसानी से इलाज हो जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चे के इलाज का पूरा खर्च शासन द्वारा वहन किया जाएगा।
  •     मुख्यमंत्री को तुषार ठाकुर ने बताया कि भवन अनुज्ञा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने पर उनका काम तुरंत हो गया। इसके लिए पहले बहुत घूमना पड़ता था।
  •     मुख्यमंत्री को आवास नियमितिकरण योजना से लाभान्वित मोहित साहू ने बताया कि मैंने नियमितिकरण का फार्म भरा और वह स्वीकृत हो गया है। उन्होंने बताया कि आवास नियमितिकरण की योजना लाकर सरकार ने बहुत अच्छा कार्य किया है।
  •     टाटीबंध निवासी बलजीत कौर ने मुख्यमंत्री को बताया कि गोधन न्याय योजना के चलते उनका डेयरी व्यवसाय और समृद्ध हो गया है। वे अब तक 90 हजार रुपए का गोबर बेच चुकी हैं।
  •     छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की प्रतिभागी केंदा सोनकर ने मुख्यमंत्री को बताया कि वे गेड़ी दौड़ा, लंबी दौड़ में प्रथम आई हैं। उन्होंने बरसों बाद फुगड़ी खेली, बहुत आनंद आया। परंपरागत खेलों को आरंभ करने के लिए उन्होंने सरकार की बहुत अच्छी पहल बताया।
  •     मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने शहीद मनमोहन सिंह बक्शी वार्ड क्रमांक 23 स्थित श्रीमती गिरिजा और प्यारे लाल यादव के घर पहुंचकर स्वादिष्ट छत्तीसगढ़ी भोजन का स्वाद लिया। मुख्यमंत्री को भोजन में चावल, दाल, रोटी के साथ चेच भाजी, अदौरी बड़ी, मिक्स वेज, गिल्की, झुरगा, सेमी-भाटा, खेड़हा, सलाद और पापड़ भी परोसा गया।
  •     मुख्यमंत्री ने समता कालोनी के अग्रसेन चौक में प्रदेश के नवनिर्मित पांचवे संभाग स्तरीय सी-मार्ट का लोकार्पण किया।
  •     मुख्यमंत्री ने सी-मार्ट का भ्रमण कर छत्तीसगढ़ हर्बल के साथ-साथ स्व-सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा तैयार सामग्रियां देखी। सी-मार्ट का संचालन कर रही महिलाओं ने मुख्यमंत्री को उत्पादों की विस्तृत जानकारी दी।
  •     मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय परिसर में रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के अनेक सामाजिक संगठनों और प्रतिनिधि मंडलों ने भेंट-मुलाकात की।

जिला-रायपुर, विधानसभा-रायपुर पश्चिम

विधानसभा क्षेत्र - रायपुर पश्चिम

  •     रायपुर पश्चिम विधानसभा की बी. एस.यू.पी. कालोनियों में सीवरेज, पेयजल की व्यवस्था और मरम्मत का कार्य कराया जायेगा।
  •     पं. गिरिजाशंकर मिश्र. शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला रायपुरा को स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के रूप में उन्नयन किया जायेगा।
  •     पश्चिम विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 2 नये श्री धन्वंतरी मेडिकल स्टोर खोले जायेंगे।
  •     विधानसभा क्षेत्र में 04 उपयुक्त स्थलों पर हाई मास्ट लाईट लगाये जायेंगे।
  •     ठक्कर बापा वार्ड क्र.17 में नवीन पानी टंकी का निर्माण कराया जायेगा।
  •     शशिबाला स्कूल के लिये नवीन भवन का निर्माण कराया जायेगा।
  •     विधानसभा क्षेत्र में 05 नये आंगनबाड़ी केंद्र खोले जायेंगे।
  •     महिलाओं और बुजुर्गाे के लिये कोटा स्टेडियम या अन्य किसी उपयुक्त स्थल का चयन कर लाईब्रेरी प्रारंभ की जायेगी।
  •     कोटा में विद्युत शवदाह गृह स्थापना की घोषणा।

मुख्यमंत्री ने विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधिमंडल से भेंट कर अनेक घोषणाएं की -  

  •     नवा रायपुर में सेन महाराज के नाम पर चौक का नामकरण करने की घोषणा की।
  •     कुम्हार समाज के प्रदेश स्तरीय छात्रावास भवन के लिए 50 लाख रुपए देने की घोषणा की।
  •     गौड़ ब्राम्हण समाज गुढ़ियारी के सामाजिक भवन के ऊपरी तल निर्माण के लिए 20 लाख रूपए की घोषणा।
  •     क्षत्रिय समाज के भवन के लिए 20 लाख रुपए की घोषणा।
  •     छत्तीसगढ़ कसौंधन वैश्य समाज के सामाजिक भवन निर्माण हेतु 10 लाख रुपए की घोषणा की।
  •     पवार क्षत्रिय समाज गुढ़ियारी के भवन के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा की।
  •     गायत्री परिवार कोटा को भवन निर्माण हेतु 10 लाख रुपए की घोषणा।
  •     गुरु कलगीधर साहिब गुरुद्वारा से जुड़े सिख समाज को सामाजिक भवन हेतु 10 लाख रुपये की घोषणा की।
  •     छात्रा देव्यानी की पढ़ाई के लिए 1 लाख रुपये सहायता राशि की घोषणा की।