संसदीय सचिव यू.डी. मिंज ने प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दीं

संसदीय सचिव यू.डी. मिंज ने प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दीं

जशपुर

छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय सचिव और कुनकुरी के लोकप्रिय विधायक यू.डी. मिंज ने प्रदेशवासियों एवं क्षेत्रवासियों सभी को दीपावली पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने बधाई देते हुए कहा कि दीपावली पर्व सभी के लिए धन, समृद्धि और ऐश्वर्य लेकर आये.

संसदीय सचिव यू.डी. मिंज ने दीपावली पर प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि दीपावली का त्यौहार सबके जीवन में खुशहाली और आरोग्य लेकर आए ।
उन्होंने अपील की है कि इस दीवाली हमारे कुम्हारों, शिल्पकारों जैसे हुनरमंदों और महिला समूहों, छोटे व्यवसायियों से दीये, सजावट की वस्तुएं और अन्य सामानों की खरीद कर उनकी दीवाली भी खुशहाल बनायें, सभी खुश रहें, स्वस्थ रहें और खुशियां बांटे।