कोसरंगी में गौठान अध्यक्ष पद का शपथ ग्रहण समारोह।

कोसरंगी में गौठान अध्यक्ष पद का शपथ ग्रहण समारोह।

खरोरा;----
ग्राम कोसरंगी, विकासखंड आरंग, जिला रायपुर में दिनांक 28. नवंबर को नगरी प्रशासन एवं श्रम मंत्री  शिव डहरिया की अनुशंसा में नवनियुक्त गौठान अध्यक्ष  विष्णु प्रसाद साहू का शपथ ग्रहण उल्लास के साथ संपन्न हुआ।
       पूर्व गौठान अध्यक्ष राजकुमार सोनवानी एवं सरपंच श्रीमती रामेश्वरी साहू की उपस्थिति में ग्राम पंचायत सचिव बालकृष्ण साहू  के द्वारा विधि एवं निष्ठा से पद की गरिमा को बनाए रखते हुए निष्पक्ष एवं निस्वार्थ भाव से गौ सेवा हेतु  विष्णु प्रसाद साहू गौठान अध्यक्ष को शपथ दिलाया गया।
         इस शपथ ग्रहण समारोह में ग्राम सभा अध्यक्ष  श्री राम साहू, सरपंच प्रतिनिधि राजकुमार साहू ,उप सरपंच प्रदीप दास एवं पंचगण श्री रमन किशोर कुर्रे, हेमलाल साहू, किशन साहू, सुनीति साहू, महेश्वरी सोनवानी, कौशल्या गेंड्रे सबीरूनिशा एवं अन्य गौठान समिति सदस्य राजेश गेंड्रे, चंदू सोनवानी, रामकली साहू, ईश्वर साहू और नंद किशोर साहू उपस्थित रहे एवं तिलक लगाकर स्वागत किया।
         ग्रामसभा कोषाध्यक्ष- नरेशू साहू, मंडी अध्यक्ष- रामेश्वर धीवर, साहू समाज अध्यक्ष- गज्जू साहू, रोशन लाल सेन सेक्टर अध्यक्ष।
  राजीव युवा मितान क्लब अध्यक्ष श्रीमती गंगा पाल, उपाध्यक्ष रीना रात्रे, सचिव हिमांशु साहू, एवं सभी सदस्यगण श्रीमती मेनका साहू कौशल्या साहू मुकेश्वरी साहू कामिनी साहू देवंतिन साहू, कुंति साहू, मोना साहू यशोमती साहू पूर्णिमा साहू सुनीता पाल पद्मिनी पाल कला पाल रेखा पाल आप सबका आशीर्वाद अध्यक्ष महोदय को प्राप्त हुआ।
         कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से राजकुमार दास, संतोष कुमार सेन, डॉक्टर सीताराम साहू, सत्तू बंजारे, सुखू विश्वकर्मा, नंद कुमार पाल एवं उपस्थित सभी पदाधिकारी एवं ग्रामीण जन नवनियुक्त गौठान अध्यक्ष विष्णु प्रसाद साहू को गुलाल पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं माल्यार्पण कर आशीर्वाद प्रदान किया। अध्यक्ष विष्णु प्रसाद साहू सभी का आशीर्वाद पाकर गदगद हो गया एवं संपूर्ण अंतःकरण से निस्वार्थ निष्ठा एवं सेवा भाव से गौ माता की सेवा में कोई त्रुटि न रखकर सच्ची सेवा करने की प्रतिबद्धता को दोहराया।