रायपुर संभाग स्तरीय भाजपा पदाधिकारियों की बैठक में शामिल हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल

रायपुर संभाग स्तरीय भाजपा पदाधिकारियों की बैठक में शामिल हुए      पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल

चंपारण
          पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता गौरीशंकर अग्रवाल जी आज धर्म नगरी चंपारण के चम्पेश्वर सभागार में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के रायपुर संभाग स्तरीय बूथ सशक्तिकरण अभियान कार्यशाला में  शामिल हुए। आज के इस महत्वपूर्ण कार्यशाला  में मार्गदर्शन हेतु भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी ओम प्रकाश माथुर एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष  अरुण साव जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉक्टर श्याम प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर बैठक का विधिवत रूप से शुभारंभ किए। कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी ओम प्रकाश माथुर जी ने कहा कि बूथ मजबूत तो विधानसभा क्षेत्र मजबूत होता है l इसलिए सबसे पहले हमे बूथ को सशक्त एवं मजबूत बनाना है ताकि आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा का परचम लहरा सके। कार्यशाला को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री अरुण साहू जी ने संबोधित करते हुए भूत को सशक्त एवं मजबूत बनाने के संबंध में आवश्यक टिप्स दिए l आज के इस कार्यशाला में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश प्रभारी ओम प्रकाश माथुर जी, प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष अरुण साव जी, प्रदेश भाजपा कोर कमेटी के सदस्य एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ अजय राव जिला बलौदा बाजार प्रभारी मोतीराम चंद्रवंशी भाजपा बलौदा बाजार के जिलाध्यक्ष डॉक्टर सनम जांगड़े  जिला उपाध्यक्ष तेजराम वर्मा जिला महामंत्री कृष्णा अवस्थी मंडल अध्यक्ष पलारी नंद कुमार वर्मा महामंत्री पवन कुमार वर्मा शिव यदु,