कांग्रेस जनो ने केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल का पुतला दहन किया

महासमुंद जिले के पिथौरा में ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष करण सिंह दीवान के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के द्वारा दिये गये किसान विरोधी बयान के खिलाफ बार चौक में पुतला दहन किया गया।

कांग्रेस जनो ने केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल का पुतला दहन किया

पिथौरा । महासमुंद जिले के पिथौरा में  ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष करण सिंह दीवान के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के द्वारा दिये गये किसान विरोधी बयान के खिलाफ बार चौक में पुतला दहन किया गया। कांग्रेश नेताओ का कहना है प्रहलाद पटेल द्वारा  2500 रु धान का समर्थन मूल्य देने से राज्य बर्बाद हो जायेगा. यह वक्तव्य छत्तीसगढ़ के किसानो का अपमान करने वाला हैं. किसानों के विरोध में कही गई आपत्तिजनक बातों की  निंदा करते हुए पिथौरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं युवा कांग्रेस सदस्यों एवं पदाधिकारियों के द्वारा ब्लॉक मुख्यालय पिथौरा में नारे बाजी कर बार चौक में प्रहलाद पटेल का पुतला दहन किया गया।

पुतला दहन में मुख्य रूप से दिनेश नामदेव प्रभारी महामंत्री, अनंत वर्मा पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष, राजा बग्गा कार्यकारिणी अध्यक्ष, फिरोज खान उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, ओम प्रकाश चक्रधारी ब्लॉक उपाध्यक्ष कांग्रेस, गौरव प्रधान उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस, कमलेश बारिक सचिव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, नंदलाल पटेल उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, अंकित शर्मा महासचिव जिला युवा महासमुंद,कांग्रेस कौशल रोहिल्ला अध्यक्ष ब्लॉक युवा कांग्रेस , वेद प्रकाश देवदास मीडिया प्रभारी, युगल किशोर यादव सचिव ब्लॉक कांग्रेसी, जयंत सिन्हा, अनुज अग्रवाल,सोनू तिवारी मयंक अग्रवाल, राज दीवान, राज तिवारी, लक्की ध्रुव, अमन वासुदेव, बंटी डडसेना, कुंदन पटेल  सहित प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित हुवे।