नितिन नबीन व बृजमोहन अग्रवाल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के स्वागत हेतु रोड शो के व्यवस्था प्रभारियों की ली बैठक।

एकात्म परिसर में हुई, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी के स्वागत व्यवस्था प्रभारियों की बैठक, नितिन नबीन के साथ बृजमोहन अग्रवाल ने लिया समस्त तैयारियों का जायजा।

नितिन नबीन व बृजमोहन अग्रवाल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के स्वागत हेतु रोड शो के व्यवस्था प्रभारियों की ली बैठक।

भारतीय जनता पार्टी, विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। जिसके पास सबसे अधिक संख्या में विधायक, सांसद, पार्षद है। उस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी का 9 सितंबर को छत्तीसगढ़ में आगमन हो रहा हैं। इस बड़े कार्यक्रम की तैयारी में भारतीय जनता पार्टी के समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अपनी-अपनी कमर कस ली है। 

जेपी नड्डा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंच रहे हैं। नड्डा के दौरे को लेकर छत्तीसगढ़ बीजेपी काफी उत्साहित है। 50 हजार से ज्यादा कार्यकर्ता रायपुर में जुटेंगे।
इन तैयारियों में प्रमुख भूमिका निभा रहे पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि जे पी नड्डा जी के आगमन पर होने वाला यह स्वागत कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद जगत प्रकाश नड्डा जी के स्वागत में, राजधानी रायपुर में 9 सितंबर को बीजेपी ने विशाल रोड शो के आयोजन की तैयारी की है। साथ ही साइंस कॉलेज में राष्ट्रीय अध्यक्ष जी की उपस्थिति में होने वाले बूथस्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन की भी तैयारियां पूरी कर ली गयी है।

कार्यक्रम को सुव्यवस्थित तरीके संचालित करने हेतु विभिन्न प्रकार की व्यवस्थाओं के लिए व्यवस्था प्रभारियों को नियुक्त किया गया है। 

भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़ के सह प्रभारी नितिन नबीन व पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने भाजपा जिला कार्यालय एकात्म परिसर में समस्त व्यवस्था प्रभारियों की बैठक ली। जिसमें विशाल रोड शो एवं भव्य स्वागत की सारी तैयारियों को लेकर चर्चा हुई।
इस चर्चा के दौरान रायपुर सांसद सुनील सोनी,रायपुर जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी, बॉबी कश्यप देवजी भाई पटेल, प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव, केदार गुप्ता, रमेश ठाकुर ओंकार बैस, अनिल अग्रवाल, श्याम नारायण, ललित जैसिंघ, ओपी चौधरी अनुराग सिंह देव अमित साहू संजू नारायण सिंह ठाकुर गोविंदा गुप्ता, अशोक बजाज, संतोष शुक्ला, वेदराम मन हरे, संजय ढीढी, जितेंद्र धुरंधर, चंद्रेश शाह, गुलाब टिकरिया, स्वप्निल मिश्रा, सुभाष तिवारी, रमेश ठाकुर, योगी अग्रवाल, मुरली शर्मा, जयंती पटेल, श्याम सुंदर अग्रवाल, सुरेंद्र पाटनी, राजेश अग्रवाल आदि प्रमुख व्यवस्था प्रभारी मौजूद रहे।