रायपुर के सभी रोटरी क्लबों की सुरमयी शाम ने बिखेरा दोस्ती, फेलोशिप और मस्ती का रंग

रायपुर के सभी रोटरी क्लबों की सुरमयी शाम ने बिखेरा दोस्ती, फेलोशिप और मस्ती का रंग

रायपुर। रोटरी क्लब ऑफ रायपुर के परिसर में गत दिवस रायपुर शहर के विभिन्न रोटरी क्लबों के रोटेरियन्स ने एक साथ मिलकर “मेगा म्यूजिकल इवनिंग” का आयोजन किया। सुरमयी गीतों, शानदार प्रस्तुतियों, फेलोशिप और उत्साह से सजी इस रंगारंग शाम ने सभी उपस्थितजनों को संगीत और मित्रता के खूबसूरत माहौल में सराबोर कर दिया।

कार्यक्रम के प्रोग्राम चेयरमैन रोटेरियन योगेश अग्रवाल ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य रायपुर शहर के सभी रोटरी क्लबों को एक मंच पर लाकर आपसी भाईचारे, मित्रता और फेलोशिप की भावना को और मजबूत करना है।

रोटरी क्लब ऑफ रायपुर की अध्यक्ष रो. डॉ. प्रीता लाल ने बताया कि कार्यक्रम में रोटरी क्लब ऑफ रायपुर, रोटरी क्लब ऑफ रायपुर वेस्ट, रोटरी क्लब ऑफ रायपुर कॉस्मोपॉलिटन, रोटरी क्लब ऑफ रायपुर एक्सीलेंस, रोटरी क्लब ऑफ रायपुर कैपिटल, रोटरी क्लब ऑफ रायपुर सुप्रीम, रोटरी क्लब ऑफ रायपुर ईस्ट, रोटरी क्लब ऑफ कॉस्मो दिवास, रोटरी क्लब ऑफ रायपुर क्वींस तथा इनर व्हील क्लब ऑफ रायपुर के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम की शुरुआत रोटरी क्लब ऑफ रायपुर के परिवार में नए सदस्य श्री अशोक रतन गुप्ता के इंडक्शन से हुई, जिसे पीडीजी रो. सुभाष साहू ने संपन्न कराया।

इसके पश्चात संगीत संध्या का आगाज रो. योगेश अग्रवाल ने “छूकर मेरे मन को” की शानदार प्रस्तुति से किया। रो. आलोक अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष रोटरी क्लब ऑफ रायपुर कैपिटल, ने “दिल में हो तुम” गीत से सभी का दिल जीत लिया। रोटरी क्लब ऑफ रायपुर वेस्ट के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ रोटेरियन राजनाथ टंडन ने जगजीत सिंह की मशहूर गजल “होंठों से छू लो तुम” प्रस्तुत कर समां बांध दिया।

सहायक प्रांतपाल, डिस्ट्रिक्ट 3261, रो. मोनिका जग्गी ने “ये नयन डरे डरे” की खूबसूरत प्रस्तुति दी। इनर व्हील क्लब ऑफ रायपुर की श्रीमती नीता साहा ने “दिल तो है दिल” तथा श्रीमती सुनीता अग्रवाल ने भजन “सावन की सबको बधाई, राधा रानी झूलन को आई” प्रस्तुत कर आध्यात्मिक एवं मधुर वातावरण बना दिया।

रोटरी क्लब ऑफ रायपुर कॉस्मोपॉलिटन के रो. अनिल साहू ने “ना जा कहीं अभी ना जा” सुनाकर वाहवाही बटोरी। रोटरी क्लब ऑफ रायपुर के पूर्व अध्यक्ष श्री प्रदीप गोविंद की धर्मपत्नी श्रीमती अंजली शितूत ने “तुम ही मेरे मंदिर, तुम ही मेरी पूजा” की भावपूर्ण प्रस्तुति दी।

पीडीजी रो. सुभाष साहू ने “लाखों हैं यहाँ दिलवाले, पर प्यार नहीं मिलता” गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। रोटरी क्लब ऑफ रायपुर वेस्ट के पूर्व अध्यक्ष गोपीचंद मंधानी ने “पल पल दिल के पास तुम रहती हो” से अपनी सुरीली प्रस्तुति दी।

रोटरी क्लब ऑफ रायपुर एक्सीलेंस के रो. सुनील अग्रवाल ने “तेरी गलियों में ना रखेंगे कदम” तथा रो. ललित अग्रवाल ने “चेहरा है या चाँद खिला है” की शानदार प्रस्तुति दी। श्रीमती नीलिमा श्रीवास्तव ने “अंखियां मिला के जिया भरमा के चले नहीं जाना” गीत प्रस्तुत किया।

रो. डॉ. प्रीता लाल ने “My Heart Is Beating” तथा रोटरी क्लब ऑफ रायपुर के पूर्व अध्यक्ष रो. भरत डागा ने “फूल तुम्हें भेजा है खत में” प्रस्तुत कर संगीत संध्या में चार चांद लगा दिए।

कार्यक्रम के चेयरमैन रो. योगेश अग्रवाल ने “खाई के पान बनारस वाला”, “बचना ऐ हसीनों, लो मैं आ गया” और “अरे दीवानों, मुझे पहचानो, मैं हूँ डॉन” जैसे लोकप्रिय गीतों की धमाकेदार प्रस्तुतियां देकर माहौल को पूरी तरह संगीतमय बना दिया। उनकी प्रस्तुतियों पर रोटेरियन्स जमकर झूमे और कार्यक्रम का समापन एक यादगार फेलोशिप के रूप में हुआ।

कार्यक्रम में विभिन्न रोटरी क्लबों के अनेक सदस्य एवं वरिष्ठ रोटेरियन्स उपस्थित रहे। इनमें रो. विनय अग्रवाल, रो. आदित्य झा, रो. धरम अग्रवाल, रो. एस.के. श्रीवास्तव, रविंद्र सिंह, रो. नेहा जैन, राखी गुप्ता, रो. अभिनव अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, रो. अरविंदर पाल सिंह सहित अनेक सदस्य शामिल रहे।

रोटरी क्लब ऑफ रायपुर के वरिष्ठ सदस्य एवं पूर्व अध्यक्ष आईबीएस बत्रा, गिरीश वोरा, उज्ज्वल बत्रा, प्रदीप शितूत, विनोद श्रीवास्तव, शिवरतन गुप्ता, अनीश नरनौलिया सहित बड़ी संख्या में रोटेरियन्स की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।

संगीत, मित्रता और फेलोशिप से सजी यह शाम रायपुर के रोटरी परिवार के लिए एक यादगार शाम बन गई।