विश्व हृदयदिवस **के अवसर पर *प्रत्युषा फाउंडेशन रायपुर छत्तीसगढ़ द्वारा सत्यसांई हॉस्पिटल नया रायपुर छत्तीसगढ़ में नव्य हृदयास्पर्शी कार्यक्रम का आयोजन

विश्व हृदयदिवस **के अवसर पर *प्रत्युषा फाउंडेशन रायपुर छत्तीसगढ़ द्वारा सत्यसांई हॉस्पिटल नया रायपुर छत्तीसगढ़ में नव्य हृदयास्पर्शी कार्यक्रम का आयोजन

विश्व हृदयदिवस **के अवसर पर *प्रत्युषा फाउंडेशन रायपुर छत्तीसगढ़ द्वारा सत्यसांई हॉस्पिटल नया रायपुर छत्तीसगढ़ में नव्य हृदयास्पर्शी कार्यक्रम का आयोजन किया गया संस्था की संस्थापिका प्रीति दास मिश्रा ने बताया कि जहां एक( 1)वर्ष से लेकर (10) वर्ष के बच्चों का हृदय संबंधी सभी प्रकार के रोगों का उपचार पूरी तरह निःशुल्क किया जाता है  वहां ऐसे बच्चे जो स्वस्थ हो कर अपने घर वापस जाने वाले होते है उनके लिए गिफ्ट ऑफ लाइफ प्रोग्राम किया जाता है जिसमें बच्चों को सर्टिफिकेट और उपहार स्वरूप उपयोगी वस्तु दी जाती है हमारी संस्था के लिए बड़े हर्ष की बात है कि हमे यह अवसर प्राप्त हुआ कि इस बार यह आयोजन प्रत्युषा फाउंडेशन के द्वारा उन सभी बच्चों के लिए किया गया है जिसमे हमने उन बच्चों को सर्टिफिकेट और उपहार स्वरूप टिफिन डिब्बे, टिफिन बैग खाद्य सामग्री ,कपड़े और जूते   आदि सामग्री भेंट स्वरूप दी गई साथ ही ऐसे बच्चे जब घर जाए तब अभिभावक बच्चे का विशेष ध्यान रखें बच्चे किसी भी प्रकार की जिद्द ना करे और वे ज्यादा जिद्द करे तो उन्हें समझाये न की जिद्द पूरी करे उनके सामान्य व्यवहार रखे जैसे घर पर रहने वाले और सदस्यों के साथ आपका व्यवहार होता है बच्चों को भी जिद्द न करने की अपने माता पिता की बात सुने उनकी बात मानने की और  रोज स्कूल जाना अच्छे से पढ़ना जंक फूड नहीं खाना ज्यादा टीवी और मोबाइल का उपयोग ना करने को मना कर सारी बातें संस्था की संस्थापिका प्रीति दास मिश्रा  द्वारा बताई गई और जिनका ओपरेशन होने वाला है और जिनका ऑपरेशन हो गया है ऐसे बच्चों से भी  भेंट की सभी बच्चों को उपहार स्वरूप सामग्री भेंट की गई ।सभी बच्चे बड़े हर्षित हो हम सभी से भेंट की तथा बाते भी की  जब वहां से विदाई का समय आया तो एक बच्चा हमारी सांस्कृतिक उपाध्यक्ष अर्चना वोरा जी के गोद में उनके साथ जाने की जिद्द करने लगा जिससे हम सभी का मन भावुक हो उठा  इस कार्यक्रम में हमें पुष्करणा महिला मंडल का सहयोग भी मिला उक्त कार्यक्रम में संस्थापिका प्रीति दास मिश्रा सांस्कृतिक उपाध्यक्ष अर्चना वोरा ,मीनू व्यास,सुमन हर्ष अनुराधा व्यास शीतल व्यास मंजूषा संत आदि सभी उपस्थित थे ।