संत गोविन्दराम शदानी शासकीय कन्या महाविद्यालय रायपुर में आज फूलों और पत्तियों से प्राकृतिक रंगोली स्पर्धा
संत गोविन्दराम शदानी शासकीय कन्या महाविद्यालय रायपुर में आज फूलों और पत्तियों से प्राकृतिक रंगोली स्पर्धा प्राचार्य डॉ उषाकिरण अग्रवाल जी के मार्गदर्शन में आयोजित की गई । वनस्पति शास्त्र विभाग द्वारा छात्राओं को रंगोली हेतु निर्देशित किया गया कि किस प्रकार से वनस्पति द्वारा प्राकृतिक रंगों से रंगोली बनाई जाए, विभागाध्यक्ष डॉ रीता लुका ने बताया कि कैसे वनस्पतियों की विविधता में सौंदर्य निहित होता है । छात्राओं को अपने कौशल को प्रदर्शित करने का यह सुअवसर है। छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया । प्राचार्य डॉ उषाकिरण अग्रवाल ने बताया की यह भारतीय संस्कृति एवं त्योहारों का अभिन्न हिस्सा है । उन्होंने बताया कि शुभ अवसरों पर फूलों की रंगोली का विशेष महत्व होता है । ताजे फूल शुद्धता और सात्विकता के प्रतीक हैं ।
इस प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में प्राचार्य डॉ उषाकिरण अग्रवाल, डॉ वर्षा वर्मा, डॉ वैशाली हिरवे एवं श्रीमती हर्षा कोशले ने महती भूमिका निभाई । निर्णायकों के अनुसार एक से बढ़ एक रंगोली छात्राओं ने बनाई जिसे जज करना बड़ा कठिन कार्य लग रहा है । प्रथम स्थान रानू साहू एवं साथी ने प्राप्त किया, द्वितीय स्थान पर सिम्पी एवं साथी तथा तृतीय स्थान दीप्ति मोहंती एवं साथी रहीं।10 समूहों की रंगोली को सांत्वना पुरस्कार मिला ।
40 समूहों में 350 छात्राओं ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया एवं इस अनूठे आयोजन को पुनः करवाने का अनुरोध किया । वनस्पति शास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ रीता लुका ने प्राचार्य मैडम, समस्त प्राध्यापक एवं समस्त छात्राओं का आभार व्यक्त किया ।