दिल दहला देने वाली वारदात: युवक ने सुबह-सुबह घर के 5 सदस्य को गोली मार खुद को भी उड़ाया, 2 बच्चे सहित 6 लोगों की मौत

दिल दहला देने वाली वारदात: युवक ने सुबह-सुबह घर के 5 सदस्य को गोली मार खुद को भी उड़ाया, 2 बच्चे सहित 6 लोगों की मौत

सीतापुर। जिले में शनिवार की सुबह 5 बजे एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई है। मानसिक रूप से विक्षिप्त ने परिवार के पांच लोगों की गोली मारकर खुद को भी गोली मार ली।एसपी चक्रेश मिश्र ने बताया कि आरोपी मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है। उसने अपने परिवार के पांच लोगों की हत्या के बाद खुद को भी मार लिया। फोरेंसिक टीम मौके पर साक्ष्य संकलन कर रही है। पुलिस जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक रामपुर मथुरा थाना इलाके के पल्हापुर गांव के रहने वाले अनुराग ठाकुर (42 वर्ष) ने शनिवार सुबह अपनी मां सावित्री (65 वर्ष), पत्नी प्रियंका (40 वर्ष), बेटी अश्विनी (12 वर्ष), छोटी बेटी अश्वी (10 वर्ष) और बेटे अद्वैत (6 वर्ष) को भी गोली मार दी। इसके बाद अनुराग ने खुद को भी उड़ा लिया। सभी छह लोगों लोकी मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि युवक नशे का आदी था। परिवार वाले उसे नशा मुक्त केंद्र ले जाना चाहते थे, इसको लेकर रात में विवाद हुआ। इसके बाद भोर में यह घटना हुई।