भिलाई में गैंगवार, आधी रात दो गुटों के बीच चली गोली, दो गंभीर

भिलाई में गैंगवार, आधी रात दो गुटों के बीच चली गोली, दो गंभीर

भिलाई। भिलाई से गैंगवार की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि भिलाई के ग्लोब चौक पर अमित जोश गैंग और रोशन स्टेनली गैंग के बीच देर रात करीब 2.30 बजे ताबड़तोड़ गोली चली है। गैंगवार में दो घायलों को रायपुर के आंबेडकर अस्‍पताल में भर्ती किया गया है। गैंगवार में सुनील यादव और आदित्य सिंह घायल हुए हैं। बताया जाता है कि घायलों में सुनील यादव एक निजी टेलीकॉम कंपनी का कर्मचारी है, जबकि आदित्य सिंह छात्र है। जानकारी के अनुसार मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात 2 बजे विश्रामपुर निवासी आदित्य सिंह और अन्य युवकों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गया था। विवाद बढ़ने पर गोली चली है। बताया जा रहा है कि विवाद कोचिंग के किसी मामले को लेकर हुआ है। घायलों के बारे में अभी पुलिस कुछ बात नहीं रही है। क्योंकि उपमुख्यमंत्री दुर्ग आने वाले है, सब उसी में व्यस्त है। वहीं जब थाने में कॉल की गई तो किसी ने फोन नहीं उठाया।