होटल के 7वीं मंजिल से कूदकर युवक ने दी जान
![होटल के 7वीं मंजिल से कूदकर युवक ने दी जान](https://hamarawaaz.com/uploads/images/2025/02/image_750x_67ac9d26197d1.jpg)
रायपुर। बेबीलॉन टावर की 7वीं मंजिल से कूदकर एक युवक ने खुदकुशी कर ली है। आत्महत्या की वजह साफ नहीं है। घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र की है। युवक की पहचान विजय बसोने के रूप में हुई है, जो कि अकाउंटेंट का काम करता था। पुलिस ने युवक के घरवालों से संपर्क कर घटना की जानकारी दे दी है।
बेबीलॉन टावर की 7वीं मंजिल से कूदने का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें युवक गिरते हुए नजर आ रहा है। जैसे ही फर्श पर गिरता है, धड़ाम से आवाज आती है। हाथ हलके से हिलते हैं और उसकी मौत हो जाती है।