IED ब्लास्ट से एक जवान गंभीर

IED ब्लास्ट से एक जवान गंभीर

नारायणपुर। नक्सलियों ने बाइक से गश्त पर निकले जवानों पर IED ब्लास्ट की है। जिसकी चपेट में बस्तर फाइटर का एक जवान आ गया है। जवान के सिर, हाथ और पैर में चोट आई है। मामला कोहकमेटा थाना क्षेत्र का है।जानकारी के अनुसार नारायणपुर के कुतुल-बेड़माकोटी मार्ग में नक्सलियों ने पहले से ही IED प्लांट कर रखी हुई थी। शुक्रवार की सुबह बस्तर फाइटर के जवान बाइक से इलाके में गश्त पर निकले हुए थे। इसी दौरान जंगल से नक्सलियों ने रिमोट कमांड IED का इस्तेमाल कर ब्लास्ट कर दिया। जिससे जोर का धमाका हुआ। घटना में बाइक में सवार बस्तर फाइटर के एक जवान को गंभीर चोट आई। जिसके बाद उसे साथी जवानों ने मौके से निकाला और पुलिस कैंप लेकर गए। जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। फिर घायल जवान को बेहतर इलाज के लिए नारायणपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।