किसान न्याय जन सभा में किसान खुल कर रख रहे हैं अपनी पीड़ा-भूपेन्द्र चन्द्राकर, प्रदेश उपाध्यक्ष
आम आदमी पार्टी द्वारा छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा प्रदेश भर में निकाली जा रही है। साथ किसान न्याय जनसभा के माध्यम से गाँव गाँव जाकर किसानों से संवाद किया जा रहा है।आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेन्द्र चन्द्राकर ने बसना विधानसभा के परसवानी गांव में पार्टी द्वारा आयोजित किसान न्याय जनसभा में संबोधित करते हुए कहा आम आदमी पार्टी द्वारा आयोजित यह सभा किसानों के लिए एक निर्णायक मंच साबित हो रहा है, जहां छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार की किसान-विरोधी नीतियों,धान खरीदी में लगातार अव्यवस्था, रकबा सत्यापन के नाम पर उत्पीड़न, खाद-उर्वरक की कमी एवं उनके कीमतों की गई वृद्धि,बढ़ती खेती की लागत और MSP से कम भाव पर अपने फसल बेचने के मजबूर करने जैसी समस्याओं के खिलाफ एकजुट होकर किसानों के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा सरकार की ग़लत नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद की जा रही है ।
प्रदेश महासचिव वदूद आलम ने संबोधित करते हुए कहा यह जनसभा सिर्फ शिकायतों का मंच नहीं, बल्कि किसानों के हक की लड़ाई को प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का संकल्प है। यहां किसान भाई-बहन अपनी पीड़ा खुलकर रखेंगे और आम आदमी पार्टी उनके मुद्दों को सदन से लेकर सड़क तक उठाएगी ताकि अन्नदाताओं का सम्मान और न्याय सुनिश्चित हो सके।

आज के किसान न्याय जन सभा को प्रदेश मुख्य प्रवक्ता सूरज उपाध्यक्ष, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष भानू चंद्रा, प्रदेश सचिव संतोष चन्द्राकर,प्रदेश सह सचिव संजय यादव,जिला उपाध्यक्ष गोपाल वैष्णव,जिला संगठन मंत्री सकील खान ने भी संबोधित किया एवं यूथ विंग जिलाध्यक्ष खिरोद पटेल ने मंच संचालन किया।
किसान न्याय जन सभा में प्रमुख रूप से गोपाल वैष्णव,भुनेश्वर साहू,एम डी सागर,माधव सोना,महेश कर्ष,हेमसागर प्रधान,जगतू बंजारा,मीना यादव,पद्मा कोड़ाकू, कल्पना यादव,जरीना खान,अमर लाल निसाद,शंकर महापात्र,पूरन लाल पटेल,नारद तांडी,महेश सोना,पिंगल चौहान,हीराअजगर,बृज बिहारी आदि आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता एवं किसान उपस्थित थे।