डॉ. जे.पी.एम. शासकीय विज्ञान महाविद्यालय, मुंगेली (छत्तीसगढ़) में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया।

डॉ. जे.पी.एम. शासकीय विज्ञान महाविद्यालय, मुंगेली (छत्तीसगढ़) में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया।

डॉ. जे.पी.एम. शासकीय विज्ञान महाविद्यालय, मुंगेली (छत्तीसगढ़) में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय के कक्ष क्रमांक 9 में आयोजित किया गया, जिसमें महाविद्यालय के शिक्षकगण एवं छात्राएँ उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में महिलाओं की भूमिका, उनके अधिकारों और सशक्तिकरण के महत्व के प्रति जागरूकता फैलाना था। इस अवसर पर विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम में श्रीमती पूनम कोरी,  कुमारी तृप्ति लकड़ा,डॉ. प्रेरणा गुप्ता,कुमारी धनवर्षा देवांगन, कुमारी भारती ध्रुव एवं कुमारी मानसी पात्रे उपस्थित रहीं तथा सभी ने महिला सशक्तिकरण, शिक्षा के महत्व और समाज में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी पर प्रेरणादायक भाषण दिए।

वक्ताओं ने अपने संबोधन में महिलाओं की उपलब्धियों, चुनौतियों तथा उनके अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। मोनिका, महारानी साहू, काव्या पटेल, दीप्ति साहू, रोशनी ध्रुव ने भी कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया और महिला सशक्तिकरण से संबंधित अपने विचार साझा किए। यह कार्यक्रम सभी के लिए प्रेरणादायक और ज्ञानवर्धक रहा।