शासकीय दंतेश्वरी पीजी महिला महाविद्यालय, जगदलपुर में “लैंगिक संवेदिकरण” विषय पर आयोजित फैकेल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का शुभारंभ

शासकीय दंतेश्वरी पीजी महिला महाविद्यालय, जगदलपुर में “लैंगिक संवेदिकरण” विषय पर आयोजित  फैकेल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का शुभारंभ

दिनांक 06 मार्च 2026 को शासकीय दंतेश्वरी पीजी महिला महाविद्यालय, जगदलपुर में “लैंगिक संवेदिकरण” विषय पर आयोजित  फैकेल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सत्र अत्यंत गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय, बस्तर के अतिरिक्त संचालक डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव उपस्थित रहे, वहीं मुख्य वक्ता के रूप में मिस रजिया शेख (उद्यमिता एवं खाद्य प्रसंस्करण सलाहकार)ने सहभागिता की।

कार्यक्रम का शुभारंभ सभी अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के पूजन से किया गया। इसके पश्चात महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. रंजना नाथ द्वारा स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत करते हुए एफडीपी कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला गया तथा लैंगिक संवेदनशीलता के महत्व को रेखांकित किया गया।

इसके उपरांत महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. योगेन्द्र मोतीवाला ने  लैंगिक संवेदिकरण विषय की पृष्ठभूमि एवं उसके सामाजिक महत्व पर विस्तृत प्रकाश डाला। तत्पश्चात मुख्य अतिथि डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव ने अपने उद्बोधन में लैंगिक समानता से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों को प्रस्तुत करते हुए बताया कि समाज में महिलाओं को किन-किन चुनौतियों का सामना करना पड़ता है तथा इन चुनौतियों के समाधान हेतु संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाना आवश्यक है।

कार्यक्रम के द्वितीय सत्र का आरंभ मुख्य वक्ता मिस रजिया शेख के व्याख्यान से हुआ। उन्होंने “Breaking the Glass Ceiling: Entrepreneurship and Women” विषय पर अपना प्रेरणादायी व्याख्यान प्रस्तुत किया। अपने संबोधन में उन्होंने अपने व्यक्तिगत जीवन के अनुभवों को साझा करते हुए बताया कि महिलाओं को समाज एवं परिवार में स्वयं को स्थापित करने के लिए अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। साथ ही उन्होंने महिलाओं को उद्यमिता  की ओर प्रेरित करने तथा कम आयु से ही उनमें इस प्रकार की शिक्षा और आत्मविश्वास विकसित करने की आवश्यकता पर विशेष बल दिया।

इस प्रकार एफडीपी कार्यक्रम का प्रथम दिवस सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अंत में डॉ. श्यामाचरण द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया। पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती बबीता दीवान द्वारा किया गया।

महाविद्यालय परिवार के समस्त प्राध्यापकगण एवं प्रतिभागियों की उपस्थिति में यह कार्यक्रम अत्यंत सफल एवं ज्ञानवर्धक रहा।