घरेलू गैस सिलेंडर का दुरूपयोग करने पर होटल से 4 सिलेंडर जप्त
सारंगढ़-बिलाईगढ़ कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डॉ संजय कन्नौजे के निर्देशानुसार राजस्व, खाद्य विभाग एवं नगरपालिका के संयुक्त टीम द्वारा सारंगढ़ तहसील कार्यालय के सामने स्थित फागू होटल में नास्ता आदि बनाने घरेलू गैस सिलेंडर का अवैध रूप से व्यावसायिक दुरूपयोग करते हुए पाये जाने पर 04 नग घरेलू गैस सिलेंडर को होटल संचालक शिव पटेल से जप्त किया गया। जप्त की कार्यवाही से जिले के होटल व्यवसायियों में हड़कम्प मचा हुआ है।