सोनम वांगचुक को जबरन हिरासत में लेकर अस्पताल भेजना लोकतांत्रिक अधिकारों का उल्लंघन - आम आदमी पार्टी
नीट पेपर लीक पीड़ित छात्रों के समर्थन में AAP का धरना-प्रदर्शन, केन्द्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
महासमुंद। आम आदमी पार्टी महासमुंद के कार्यकर्ताओं ने आज महासमुंद के नेहरू चौक में प्रसिद्ध शिक्षाविद एवं सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को जबरदस्ती हिरासत में लेकर अस्पताल शिफ्ट किए जाने की घटना का विरोध और NEET घोटाले के विरोध में छात्रों द्वारा किये जा रहे संसद मार्च के समर्थन में प्रदर्शन किया और देश के शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान की इस्तीफे की मांग किए ।पार्टी ने दिल्ली पुलिस द्वारा किए गए कृत्य की कड़ी निंदा की है। पार्टी ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का खुला उल्लंघन और सरकार की दमनकारी नीति का प्रतीक बताया है।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेन्द्र चन्द्राकर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सोनम वांगचुक जैसे शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने वाले व्यक्ति के साथ इस प्रकार का व्यवहार न केवल निंदनीय है, बल्कि यह देश में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर भी सीधा हमला है। चन्द्राकर ने मांग की कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए।
इसी के साथ आम आदमी पार्टी ने देशभर में चर्चा में आए नीट पेपर लीक मामले को लेकर भी गहरी चिंता व्यक्त की।प्रदेश संयुक्त सचिव संजय यादव ने कहा कि इस घोटाले ने लाखों मेहनती छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। कई छात्र मानसिक तनाव में हैं और कुछ ने आत्महत्या जैसे गंभीर कदम तक उठा लिए हैं, जो बेहद दुखद और चिंताजनक है।
जिलाध्यक्ष राकेश झाबक ने स्पष्ट रूप से कहा कि यह सिर्फ एक परीक्षा का मामला नहीं है, बल्कि यह पूरे शिक्षा तंत्र की विफलता का उदाहरण है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार इस मुद्दे पर जिम्मेदारी लेने से बच रही है और छात्रों के साथ अन्याय कर रही है।
पार्टी की मांग -
1. सोनम वांगचुक को तत्काल रिहा कर उनके साथ हुए दुर्व्यवहार की जांच की जाए।
2. नीट पेपर लीक मामले की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में निष्पक्ष जांच कराई जाए।
3. प्रभावित छात्रों को न्याय देने के लिए पारदर्शी और ठोस कदम उठाए जाएं।
4. नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केन्द्रीय शिक्षा मंत्री तत्काल इस्तीफा दें।
AAP महासमुंद के नेताओं ने कहा कि यदि सरकार ने जल्द ही इन मांगों पर कार्रवाई नहीं की, तो पार्टी प्रदेशव्यापी आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। आम आदमी पार्टी हमेशा छात्रों, युवाओं और देश के लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष करती रहेगी।
आज के प्रदर्शन में भूपेन्द्र चन्द्राकर,संजय यादव,राकेश झाबक,कादिर चौहान, मेघा चन्द्राकर,शेख अजीम,रामदास यादव,राजेश तिवारी, इमरान खान,सीता दीवान, राजेश यादव,विकास कुमार,लंकेश बंजारे,भीम साहू,पुनाराम निषाद आदि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और आम नागरिक उपस्थित थे।