​​​​​​​कोपरा जलाशय में एक दिवसीय एशियन वाटर बर्ड सेंसस का कार्यक्रम सम्पन्न

​​​​​​​कोपरा जलाशय में एक दिवसीय एशियन वाटर बर्ड सेंसस का कार्यक्रम सम्पन्न

वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री  मोहम्मद अकबर के निर्देशानुसार प्रधान मुख्य वन संरक्षक राकेश चतुर्वेदी एवं सदस्य सचिव अरुण पांडेय के मार्गदर्शन में 12 फरवरी को वन विभाग बिलासपुर द्वारा कोपरा जलाशय में एक दिवसीय एशियन वाटर बर्ड सेंसस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में वाटर बर्ड की प्रजातियों की गणना कर, ऑनलाइन ई-बर्ड ऐप के माध्यम से सफलतापूर्वक पक्षियों की गणना एवं प्रजातियों के प्रकार को लिखा गया। यह कार्यक्रम सुबह 7 बजे से 10 बजे तक चला, जिसमें रेड क्रिस्टेड पोचार्ड, किंगफिशर की 2 प्रजातियां, कॉरमोरेंट, लिटिल ग्रीब, फेरुजीनियास बदख, जैसी 115 वाटर बर्ड्स की प्रजातियां देखने को मिली।
एशियन वाटर बर्ड गणना कार्यक्रम राष्ट्रीय स्तर पर पूरे देश में आयोजित किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में श्री अरुण भरोस के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बिलासपुर वन विभाग से वन मंडलाधिकारी  कुमार निशांत, अचानकमार अमरकंटक बायोस्फियर रिजर्व के वन मंडलाधिकारी  विष्णु नायर मुख्य रूप से उपस्थित थे। साथ ही गुरु घासीदास विश्वविद्यालय से शोधार्थी प्रतिभागी फरगस मार्क एंथोनी,  आलोक चन्द्राकर, आकृति ताम्रकर, डॉ. हिमांशु गुप्ता ने भी अपना विशेष योगदान दिया तथा  यश निर्मलकर, अभिजीत शर्मा आदि प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।