ऋचा जोगी के खिलाफ दर्ज हुई FIR

प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री स्व. अजित जोगी की बहु ऋचा जोगी के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

ऋचा जोगी के खिलाफ दर्ज हुई FIR

प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री स्व. अजित जोगी की बहु ऋचा जोगी के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। सहायक आयुक्त एल आर कुर्रे ने अवैध अनुसूचित जनजाति प्रमाण मामले में ऋचा के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है।

उच्च स्तरीय छानबीन समिति ने जून 2021 में ऋचा जोगी का स्थाई प्रमाण पत्र निरस्त किया था। डीडी सिंह इस उच्च स्तरीय प्रमाणीकरण छानबीन समिति के अध्यक्ष थे।

गेली पुलिस ने ऋचा जोगी के खिलाफ चल रहे जाति मामले में सामाजिक परिस्थिति प्रमाणीकरण अधिनियम 2013 की धारा 10 के तहत मामला दर्ज किया गया हैं। मुंगेली के कोतवाली थाना मेें दर्ज

कोतवाली पुलिस ने ऋचा जोगी के खिलाफ सामाजिक परिस्थिति प्रमाणीकरण अधिनियम 2013 की धारा 10 के तहत मामला दर्ज किया हैं। आपको बता दे कि मरवाही उपचुनाव से पहले ऋचा जोगी का फर्जी जाति का मामला खूब गर्माया था। इसके लिए बकायदा चुनाव से ठीक पहले उच्च स्तरीय जाति जांच समिति ने ऋचा जोगी के जाति को बताया था फर्जी। ऋचा जोगी के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद इस पूरे मामले में अब एक बार फिर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ने की उम्मींद हैं।