संसदीय सचिव यू. डी. मिंज ने संविधान दिवस की दी शुभकामनाएं सभी वर्गों की भावनाओं और जन अपेक्षाओं को संविधान में समाहित किया गया :यू.डी. मिंज

संसदीय सचिव यू. डी. मिंज ने संविधान दिवस की दी शुभकामनाएं  सभी वर्गों की भावनाओं और जन अपेक्षाओं को संविधान में समाहित   किया गया :यू.डी. मिंज

जशपुर

संसदीय सचिव यू. डी. मिंज ने प्रदेशवासियों को 26 नवम्बर संविधान दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि 26 नवम्बर 1949 को संविधान सभा ने भारतीय संविधान को अंगीकृत किया था। लंबे संघर्ष से मिली आजादी के बाद विविधता भरे भारत को एक मजबूत राष्ट्र के रूप में स्थापित करना एक महती जिम्मेदारी थी।

उन्होंने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के नेतृत्व में संविधान निर्माताओं ने सभी वर्गों की भावनाओं और जन अपेक्षाओं को संविधान में समाहित कर सशक्त राष्ट्र निर्माण के सपने को बखूबी पूरा किया है।  हमें गर्व है कि भारतीय संविधान के निर्माण में छत्तीसगढ़ की अनेक विभूतियों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।