दुर्ग में पदस्थ महिला पुलिसकर्मी की कार को असामाजिक तत्वों ने पहुंचाया नुकसान

दुर्ग में पदस्थ महिला पुलिसकर्मी की कार को असामाजिक तत्वों ने पहुंचाया नुकसान

दुर्ग। मोहन नगर थाना में पदस्थ एक महिला पुलिस कर्मी की कार व मकान में कुछ असामाजिक तत्वों ने नुकसान पहुंचाया है। मिली जानकारी के अनुसार मोहन नगर थाना अंतर्गत कर्मचारी नगर निवासी महिला पुलिस कर्मी की सफेर रंग की कार को लाल रंग से पोत दिया। वहीं उनके मकान को भी नुकसान पहुंचाने की कौशिश की गई है। इसकी शिकायत महिला पुलिस कर्मी ने थाने में की है। पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज की जांच करते हुए आरोपियों की तलाश की जा रही है।