टैंकर ने टेंपो को मारी टक्कर, 12 यात्रियों की मौत

टैंकर ने टेंपो को मारी टक्कर, 12 यात्रियों की मौत

उत्तर प्रदेश. शाहजहांपुर में गुरुवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां टैंकर ने टेंपो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो में सवार सभी 12 लोगों की मौके पर मौत हो गई। टक्कर से टेंपो कई हिस्सों में बंट गया। अंदर बैठी सवारियों की लाशें करीब 20 मीटर तक सड़क पर बिखर गईं। कुछ टेपों में अंदर फंस गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से टेंपो में फंसे लोगों को बाहर निकाला। हादसा अल्हागंज के गांव सुगसुगी के पास हाईवे पर हुआ है।

पुलिस ने बताया कि मृतकों में 8 पुरुष, 3 महिलाएं और 1 बच्चा है। 10 मदनापुर थाने के दमगड़ा गांव के रहने वाले थे। वहीं 2 लोग जलालाबाद रहने वाले हैं। सभी गंगा स्नान के लिए सभी ढाई घाट जा रहे थे। तभी सुबह 11 बजे यह हादसा हुआ। पुलिस का मानना है कि कोहरे के चलते हादसा हुआ। जानकारी के मुताबिक, गांव दमगड़ा के लोग ऑटो से गंगा स्नान करने के लिए घाट जा रहे थे। अल्हागंज के गांव सुगसुगी के पास बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे पर सामने से आ रहे ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। ऑटो 25 मीटर उछल कर दुर जा गिरा। ऑटो की छत भी उड़ गई। इसमें सवार 12 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।