जवान ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली

जवान ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली

कांकेर। कांकेर में सशस्त्र सीमा बल SSB जवान राकेश कुमार ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर जान दी है। मामला ताड़ोकी थाना क्षेत्र का है।जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के मेरठ निवासी जवान राकेश कुमार (31 साल) SSB 33वीं बटालियन में आरक्षक पदस्थ था। उसकी ड्यूटी ताड़की थाना क्षेत्र के कोसरोंडा कैंप में लगी थी।बताया जाता है कि, उसने सर्विस राइफल से सिर में गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर साथी जवान पहुंचे तो राकेश का खून से लथपथ शव पड़ा था। साथी जवानों ने इसकी जानकारी अफसरों को दी। इसके बाद उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अंतागढ़ भिजवाया गया है।