नव मतदाता से सम्पर्क कर केंद्र सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते भाजयुमो कार्यकर्ता।।

पलारी।। नव मतदाता सम्पर्क अभियान के तहत आज मण्डल पलारी के शक्ति केंद्र छेरकापुर बुथ क्रमांक 217 एवं 218 में नव मतदाता से सम्पर्क कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा युवाओ के हित मे चलाये जाने वाले विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई एवं अपना पहला मतदान राष्ट्र की सुरक्षा एवं राष्ट्र नव निर्माण के लिए भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में करने आग्रह किया गया। उक्त अवसर पर सम्पर्क अभियान प्रभारी, भाजयुमो मीडिया प्रभारी श्री योगेश योगी वर्मा, सह प्रभारी श्री योगेश चंद्रवंशी, भाजयुमो उपाध्यक्ष श्री गौतम यादव, जान वर्मा, सुरेन्द्र वर्मा उपस्थित थे।।