मुख्यमंत्री से सार्वजनिक दशहरा उत्सव समिति भिलाई-3 के सदस्यों ने की सौजन्य मुलाकात

दशहरा उत्सव में शामिल होने का दिया न्यौता

मुख्यमंत्री से सार्वजनिक दशहरा उत्सव समिति भिलाई-3 के सदस्यों ने की सौजन्य मुलाकात

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में सार्वजनिक दशहरा उत्सव समिति भिलाई-3 के सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को दशहरा उत्सव में शामिल होने का न्यौता दिया। मुख्यमंत्री ने इसके लिए उनका आभार व्यक्त किया।
       मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में समिति के अध्यक्ष  सुजीत बघेल, उपाध्यक्ष  उमेश बघेल, संरक्षक  कृष्णा चंद्राकर, एल. बी. वर्मा एवं जवाहर यादव शामिल थे।