मेट्रीमोनियल साइट पर दोस्ती, फिर प्रेमजाल में फांसकर रायपुर की महिला डॉक्टर से 13.55 लाख की ठगी, 3 नाइजीरियन गिरफ्तार

मेट्रीमोनियल साइट पर दोस्ती, फिर प्रेमजाल में फांसकर रायपुर की महिला डॉक्टर से 13.55 लाख की ठगी, 3 नाइजीरियन गिरफ्तार

 रायपुर। प्रेमजाल में फंसाकर महिला डॉक्टर से 13 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। उसने मेट्रीमोनियल साइट पर किसी से दोस्ती की थी। इसके बाद प्यार हो गया और फिर बात शादी तक पहुंच गई। इसके बाद से युवक ने गिफ्ट की डिमांड करने लगा। उसने गिफ्ट के नाम पर पैसे देने शुरू कर दिए।  बाद में महिला डॉक्टर को पता चला की वह फ्राड की शिकार हो गई है। इस मामले में पंडरी थाना पुलिस ने तीन नाइजीरिया के ठग को दिल्ली से गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार युवती ने मेट्रोमोनियल साइट पर अपना प्रोफाइल बनाया हुआ है। इसी साइट पर 14 अप्रैल को उसकी पहचान विकास कुमार नाम के शख्स से हुई थी। विकास ने बताया था कि वह स्कॉटलैंड में रहता है। जान पहचान के बाद दोनों ने दिनभर वॉट्सऐप पर बातें करने लगे। इस बीच विकास ने युवती से वादा कर दिया कि वो उससे शादी करना चाहता था। इसके बाद डॉक्टर युवती भी राजी हो गई। दोनों की शादी की डेट भी फाइनल होने वाली थी। इस बीच विकास नाम के शख्स ने लड़की से कहा, तुम मुझे गिफ्ट भेज दो। डॉक्टर लड़की ने उसे गिफ्ट भी भेज दिया, लेकिन कुछ दिन बाद उसे फोन आया। फोन करने वाले शख्स ने कहा, मैं कस्टम डिपाटर्मेंट से बोल रहा हूं। आपका गिफ्ट कस्टम में फंस गया है। यदि इसे आगे भेजना है तो 35 हजार रुपए देने होंगे। उसकी बातों में आकर लड़की ने उसके खाते में 35 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद ठग ने अलग-अलग बहाने से उससे पैसे मांगे। कभी गिफ्ट के नाम पर,कभी किसी और बहाने से, ऐसा करते हुए डॉक्टर ने उसके दिए हुए खाते में 13 लाख 55 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए। कुछ दिन बाद से विकास नाम के शख्स ने लड़की से बात करना बंद कर दिया था। तब उसने पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश की। नंबर ट्रेस करने पर पता चला लोकेशन दिल्ली की मिली।

इन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस ने दिल्ली के सैनिक विहार कॉलोनी मोहन गार्डन स्थित एक मकान में रेड मारी। वहां से उन्हें तीन आरोपी मिले। जो नाइजीरिया के रहने वाले थे। पूछताछ में उन्होंने अपना गुनाह कबूल लिया। तीनों ने अपना नाम ईमानुअल, पोलिनुस(35),अगस्टीन(49) बताया है। पुलिस उन्हें अरेस्ट करके रायपुर ले आई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से दर्जनों मोबाइल फोन, दजर्नों पासबुक,चेक बुक और एटीएम कार्ड बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि इन ठगों ने आंध्र-प्रदेश, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक, महाराष्ट्र, मिलनाडू और तेलंगाना सहित देश के कई अन्य राज्यों में 19 वारदातों को अंजाम दिए हैं। ये महिलाओं को मेट्रोमोनियल साइट के जरिए झांसे में लेते थे। इनमें से दो आरोपियों का वीजा भी एक्सपायर हो गया था और वे अवैध रूप से भारत में रह रहे थे। इन्होंने देशभर में करोड़ों रुपए की ठगी की है।