शासन की योजना से स्वावलंबी बन रही है महिलाएं, सड़कों पर दौड़ रही है ई रिक्शा

कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने बताया गया कि सरकार की योजनाओं से महिलाओं को आर्थिक मजबूती प्रदान कर रही है।

शासन की योजना से स्वावलंबी बन रही है महिलाएं, सड़कों पर दौड़ रही है ई रिक्शा

धमधा।महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा प्रदेश में विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही है। श्रम विभाग बीओसी मंडल के तहत मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक ई-रिक्शा सहायता योजना में एक लाख की सब्सिडी दी जा रही है। साजा विधानसभा के अंतर्गत पेंड्रावन गांव की रहने वाली महिला श्रमिक संगीता सिन्हा को धमधा में कृषि मंत्री रविंद्र चौबे के हाथों से ई-रिक्शा की चाबी प्रदान की गई। कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने बताया गया कि सरकार की योजनाओं से महिलाओं को आर्थिक मजबूती प्रदान कर रही है। इस कार्यक्रम में श्रम विभाग के श्रम कल्याण अधिकारी टूकेंद्र कुमार, धमधा तहसीलदार ख्याति नेताम ,झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के महासचिव दिनेश पटेल, सौरभ धमधा के राजीव गुप्ता, समशेर कुरैशी, विक्रांत ठाकुर, सौरभ उपस्थित थे।