मुख्यमंत्री भुपेश बधेल के पिता नन्द कुमार बघेल का ब्राह्मण समाज द्वारा पुतला दहन

ब्राह्मण समाज द्वारा पुलगॉव चौक में नन्द कुमार बघेल के खिलाफ नारे बाजी करते हुए पुतला दहन किया गया।

मुख्यमंत्री भुपेश बधेल के पिता नन्द कुमार बघेल का ब्राह्मण समाज द्वारा पुतला दहन

पुलगांव : छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के पिता  पाटन निवासी  नन्द कुमार बघेल  उम्र लगभग 75 वर्ष का एक वीडियो लखनऊ का इन दिनों सोसल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है,जिसमे वे ब्राह्मण समाज के बारे में आपत्ति जनक शब्दों का प्रयोग करते दिख रहे हैं, उनका कहना है कि ब्राह्मण इस देश के नागरिक नही है।विदेशी है ,उन्हें देश से निकाल बाहर कर देना चाहिए।वे जन पतिनिधियों व हर समाज के लोगो से आव्हान कर रहे है। कि ब्राह्मणों का बहिष्कार किये जायें। उन्हें गांव सहर में घुसने नही दिया जाए।

इसके विरोध में ब्राह्मण समाज द्वारा पुलगॉव चौक में नन्द कुमार बघेल के खिलाफ नारे बाजी करते हुए पुतला दहन किया गया। समाज का करना है कि बघेल को शायद यह जानकारी नही की इस देश को आजाद कराने में ,इस देश के विकास में,ब्राह्मण समाज का अमूल्य योगदान है।आचार्य ब्रम्ह भट्ट,खुदीराम बोस,नेता सुभाष चन्द्र बोस,चंद्र शेखर आजाद,आचार्य चाणक्य,मंगल पांडे,अटल बिहारी वाजपेयी, पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी,पंडित रविशंकर शुक्ल,स्व मोती लाल वोरा ,विद्या चरण शुक्ल,आदि अनेक क्रांतिकारी व नेता देश को आजाद कराने में व देश को उन्नति के शिखर में आगे बढ़ाने में अमूल्य योगदान दिए है।
     इसके पूर्व में भी उन्होंने  हिन्दुयों के आराध्य देव प्रभु श्री राम जी व ब्राह्मण समाज के बारे अभद्र टिप्पणी कर चुके  हैं जिसकी रिपोर्ट छ ग के विभिन्न जिलों में दर्ज है।आज पुतला दहन में पुलिस विभाग ने पूरा जोर लगाया कि पुतला न जले,और इतनी दुरुस्त व्यवस्था किये की जैसे मुख्यमंत्री का पुतला जलाया जा रहा हो ।


     नन्दकुमार बघेल का वक्तव्य मालूम पड़ता है जैसे भारतीय समाज मे वैमनस्यता फैलाने वाला है।समाज को तोड़ने वाला है भारत का कानून हर भारतीयों को भारत मे रहने की इजाजत देता है, बधेल का बयान भारतीय समाज को खंडित करने वाला है ।
    ब्राह्मण समाज नन्दकुमार बघेल के खिलाफ कानूनी कार्यवाही चाहता है और प्रशासन से उनसे मांग  है कि वे सम्पूर्ण ब्राह्मण समाज से माफी मांगे। ऐसा नही हुआ तो ब्राह्मण समाज उग्र आंदोलन करने चेतावनी दे रहा है। 


इस कार्यक्रम में विक्की शर्मा,राहुल पंडित,ऋषी पांडेय,अभिषेक शर्मा,लक्ष्मीकांत दुबे,राहुल दिवान,अभिषेक पांडेय,राजा दुबे,रजत दुबे,गगन तिवारी,अतुल तिवारी,गौरव शर्मा,राहुल भट्ट,विक्रांत दुबे,मनोज शर्मा,विकास पुरोहित,मनमोहन शर्मा, अभिषेक मिश्रा,अनुपम मिश्रा, नारायण दत्त तिवारी,शुभम मिश्रा,उमेश गोस्वामी,नविता शर्मा,रंजना शर्मा,दुलरी शर्मा, संगीता मिश्रा, भारती तिवारी,निशा तिवारी,आशा शुक्ला, पिंकी तिवारी,रानी उपाध्याय,मोनिषा मिश्रा, रिया मिश्रा, शैल किरण शुक्ला, ज्योति चौबे,ममता शर्मा एवम बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग उपस्थित रहे।